फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur police officer Prem Singh Bhaskar declared himself BJP candidate

Bharatpur: थानेदार पर चढ़ा राजनीति का नशा, वर्दी में तस्वीर लगाकर खुद को बताया BJP प्रत्याशी, अब लाइन हाजिर

Wed, 13 Sep 2023 07:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Sep 2023 07:05 PM IST
सार

जिले के वैर थाना अधिकारी प्रेम सिंह भास्कर ने धौलपुर जिले के बसेड़ी से खुद को भाजपा का संभावित प्रत्याशी बताते हुए पोस्टर छपवाए थे। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को लगी तो भास्कर को  लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bharatpur police officer Prem Singh Bhaskar declared himself BJP candidate
वैर थाना अधिकारी प्रेम सिंह भास्कर लाइन हाजिर किए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। राजनीति में जगह बनाने के लिए और चुनाव में टिकट पाने के लिए तमाम पार्टियों के नेता कवायद में लगे हैं। भरतपुर के एक थानेदार पर भी राजनीति का ऐसा नशा चढ़ा कि उसे लाइन हाजिर होना पड़ गया।   

विज्ञापन

दरअसल, जिले के वैर थाना अधिकारी प्रेम सिंह भास्कर ने धौलपुर जिले के बसेड़ी से खुद को भाजपा का संभावित प्रत्याशी बताते हुए पोस्टर छपवाए थे। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को लगी तो भास्कर को  लाइन हाजिर कर दिया गया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वैर थाना अधिकारी प्रेम सिंह भास्कर धौलपुर जिले में मानिया थाना इलाके के कुसेड़ा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह धौलपुर के जीटी रोड़ के जगजीवन नगर में रह रहे हैं। प्रेम सिंह भास्कर जिले की बसेड़ी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। जिसे लेकर उन्होंने भाजपा के संभावित उम्मीदवार के रूप में पोस्टर छपवाए हैं। जिसमें भास्कर ने पुलिस वर्दी में अपनी तस्वीर लगाई हैं। साथ ही पोस्टर में अपने जीवन और परिवार में जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम सिंह भास्कर जिले के 6 थानों पर तैनात रह चुके हैं। इससे पहले भी वह कई बार निलंबित हो चुके हैं। मामले को लेकर एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि वैर थाना अधिकारी प्रेम सिंह भास्कर के राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच के बाद भास्कर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed