{"_id":"64bbff43da6d703b950355b7","slug":"bharatpur-news-two-children-who-went-to-bathe-in-mine-drowned-rain-water-was-filled-in-mines-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: खान में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत, माइंस में भरा था बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: खान में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत, माइंस में भरा था बारिश का पानी
Sat, 22 Jul 2023 09:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Jul 2023 09:40 PM IST
सार
Bharatpur News: भरतपुर जिले में खान में नहाते समय दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। माइंस में भरे बारिश के पानी में नहाने गए थे दोनों बच्चे। छोटे भाई ने घर जाकर परिजनों को बताया।
विज्ञापन
दो बच्चों की डूबकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में खान में भरे पानी नहाने गए दो लड़के डूब गए, जिसमें दोनों की मौत हो गई। खान में भरे बारिश के पानी में नहाने गांव के आठ से 10 लड़के गए थे, तभी दोनों लड़के अचानक डूबने लगे। पानी में डूब रहे लड़के का छोटा भाई भागकर घर पहुंचा और परिजनों को बुलाकर लाया। करीब आधे घंटे के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
दोनों बच्चे रुदावल थाना इलाके में महलपुर चूरा गांव के रहने वाले थे। शेखर 12 साल और गौरव 15 साल अपने आठ से 10 साथियों के साथ चामड़ माता के मंदिर के पास गए थे। वहां एक खान है, जिसमें बारिश की वजह से पानी भरा हुआ है। सभी बच्चे खान में नहा रहे थे। अचानक से शेखर और गौरव पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद शेखर का भाई कान्हा भागकर घर पहुंचा और घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया।
विज्ञापन
उसके बाद शेखर के परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों के शव पानी में डूब चुके थे। मौके पर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। सभी ने मिलकर खान में भरे पानी में दोनों बच्चों को ढूंढा। करीब आधे घंटे बाद दोनों बच्चों के शव मिले, जिसके बाद दोनों के शवों को बंशीपहाड़पुर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शेखर के परिजन शव को लेकर रुदावल अस्पताल आ गए। वहीं, गौरव के परिजन शव को लेकर गांव चले गए। घटना की सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस महलपुर चूरा गांव पहुंची और गौरव के परिजनों से समझाइश कर शव को रुदावल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन