फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur: Murder of bullion trader exposed, three accused arrested

Bharatpur: सर्राफा व्यापारी की हत्या का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, आगरा से बाइक चुराकर महुआ में की थी रेकी

Thu, 09 Nov 2023 01:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 01:11 PM IST
सार

28 अक्टूबर की शाम एक ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ज्वेलर के पास से दो बैग लूट कर भाग गए थे। पुलिस ने घटना के 9 दिन बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Bharatpur: Murder of bullion trader exposed, three accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के बयाना थाना इलाके में 28 अक्टूबर को हुई सर्राफा व्यापारी की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों ने बैग लूटने के लिए व्यापारी को गोली मार दी थी। 
विज्ञापन


बता दें कि बयाना थाना क्षेत्र में 28 अक्टूबर की शाम एक ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ज्वेलर के पास से दो बैग लूट कर भाग गए थे। पुलिस ने घटना के 9 दिन बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पकड़ने के दौरान पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ भी हुई थी। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मुख्य आरोपी श्यामवीर पर 23 मामले दर्ज हैं। श्यामवीर ने अपने बड़े भाई और भतीजे के साथ साहिल की हत्या की थी। 
विज्ञापन


एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि ज्वेलर साहिल की हत्या के बाद बयाना कस्बे के करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। वारदात के उपयोग में ली गई एक पल्सर बाइक की पहचान हुई। इसके बाद बयाना से बाहर जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी को खंगाला गया। तब तलाशी के दौरान रुदावल रोड़ पर ब्रह्वाद के बाद घटना में ली गई पल्सर बाइक खड़ी हुई मिली। जांच करने पर पता लगा कि बाइक चोरी की थी। आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया। जहां से बाइक चोरी हुई वहां से सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। आगरा पुलिस की मदद ली गई, और आरोपियों की पहचान की गई। भरतपुर पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर आगरा रवाना की गईं। आरोपियों की तलाश पिनाहट, खेड़ा राठौर इलाके में की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी ने किया पुलिस पर हमला
जांच के बाद कान्हा उर्फ़ आकाश को हिरासत में लिया गया। उससे मुख्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई तो पता लगा कि श्यामवीर निवासी सूवेदार थाना खेड़ा राठौर अपने रिश्तेदार आकाश निवासी खोह कला थाना महुआ जिला दौसा से मिलने गया है। श्यामवीर राजाखेड़ा, धौलपुर, भरतपुर होते हुए दौसा जा रहा है। श्यामवीर के पीछे एक टीम को भेजा गया। जब पुलिस की टीम श्यामवीर का पीछा कर रही थी तो आरोपियों ने पुलिस की टीम पर फायर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भी आरोपियों पर फायरिंग की, गोली श्यामवीर के हाथ और पैर में लगी। जिसे हिरासत में लेकर आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं ईको वैन को जब्त कर लिया गया। आरोपी के पास कट्टा और कारतूस जब्त किए गए।

दूसरे आरोपी ने भी किया पुलिस पर फायर
श्यामवीर से पूछताछ की गई तो, पता लगा कि सुखवीर निवासी सूवेदार का पूरा थाना खेड़ा राठौर जिला आगरा अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से भिंड मुरैना एसपी की तरफ जा रहा है। जो टीमें पहले से आरोपियों की तलाश में लग रहीं थी उन्हें सुखवीर के पीछे लगाया गया। पुलिस को पता लगा कि आरोपी बसेड़ी से बयाना की तरफ जा रहा है। बयाना थाना अधिकारी को आरोपी के घेराबंदी के निर्देश दिए गए। बाइक को रोकने की कोशिश की गई तो, बाइक चालक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी पर फायरिंग की। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास कट्टा, कारतूस और बाइक को जब्त कर लिया और आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

लूट के लिए आगरा से चोरी की थी बाइक
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी श्यामवीर और सुखवीर दोनों सगे भाई हैं। कान्हा इनका भतीजा है। जिनके खिलाफ आगरा के अलग-अलग थानों में लूट, डकैती, गैंगस्टर, अवैध हथियार के कई मामले दर्ज हैं। तीनों आदतन अपराधी हैं। आरोपियों ने अपने यूपी और एमपी के साथियों के साथ मिलकर 25 अक्टूबर को अपने रिश्तेदार आकाश निवासी खोहकला थाना महुआ जिला दौसा के यहां रुक कर सर्राफा व्यापारी को लूटने का प्लान बनाया था। घटना को अंजाम देने के लिए 26 और 27 को रेकी की, जिसके बाद आरोपी 27 अक्टूबर को आगरा गए प्लान के अनुसार सेवला जाट से बाइक चोरी की। 28 अक्टूबर को ईको वैन और चोरी की बाइक से बयाना आए। ईको वैन को ब्रह्वाद फाटक के पास खड़ा कर दिया। इसके बाद आरोपी पल्सर से बयाना पहुंचे और घटना को अंजाम देने के बाद पल्सर से ब्रह्वाद फाटक पर पहुंचे। बाइक को सड़क किनारे पटक कर ईको कार से फरार हो गए।


क्या था पूरा मामला
28 अक्टूबर की शाम 7 बजे करीब साहिल उर्फ़ सन्नी (27) अपनी ज्वेलर की दुकान बंद कर घर आ रहा था तो, जैसे ही साहिल अपने घर छिपी गली के पास पहुंचा। तभी तीन बदमाशों ने साहिल के हाथ में लगे बैग को छीनने की कोशिश की, साहिल के पास एक लेपटॉप का बैग था दूसरे बैग में 37 हजार रुपये और दो सोने की चैन थी। इस दौरान साहिल और बदमाशों के बीच छीना झपटी हुई। तभी उसमें से एक बदमाश ने साहिल के गोली मार दी, और दोनों बैग लेकर फरार हो गए। इतने में मौके पर चीख पुकार मच गई। कुछ दूरी पर साहिल का मकान था। साहिल के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर जाया गया। जहां साहिल को मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed