Rajasthan: भाजपा सांसद रंजीता कोली को एयरपोर्ट पर रोका, एयरलाइन कंपनी ने सीट किसी और को बेच दी
भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर रोकने का मामला सामने आया है। सांसद के पास टिकट थी, फिर भी एयरलाइन कंपनी ने कहा कि टिकट पर मेंशन सीट अब आपकी नहीं है, क्योंकि किसी और ने उसकी ज्यादा कीमत चुका दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली को रविवार को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर यात्रा करने से रोक दिया गया। सांसद कोली का सामान बोर्ड हो गया था। एयरलाइन स्टाफ से कारण पूछने पर बताया गया कि आपसे ज्यादा किराया देने वाले को ये सीट दे दी गई है।
बता दें कि सांसद रंजीता कोली गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली थीं। उनकी और उनके स्टाफ के दो लोगों की गो फर्स्ट एयरलाइन की फ्लाइट नंबर G8-3148 में सीट बुक थी। बोर्डिंग से पहले उन्हें ऐन मौके पर स्टाफ ने रोक दिया। रंजीता कोली ने कारण पूछा तो स्टाफ ने कहा कि सॉरी, टिकट पर मेंशन सीट अब आपकी नहीं है। ओवर बुकिंग के कारण हाईएस्ट कस्टमर को सीट दे दी गई है। सांसद ने हाईएस्ट कस्टमर का मतलब पूछा तो बताया गया कि आज की तारीख में जो आपसे ज्यादा किराया देकर दिल्ली जाना चाहते हैं, उन्हें सीट दे दी गई है।
रंजीता कोली के साथ छह अन्य लोगों को भी बोर्डिंग करने से रोका गया। सांसद के साथ लोकसभा सेक्रेटरी दीपक कुमार भी थे। दोनों ने इसका विरोध किया और अपना परिचय दिया तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वैकल्पिक व्यवस्था करवाई। एयरलाइन कंपनी ने डेढ़ घंटे बाद इंडिगो की फ्लाइट में सांसद और उनके स्टाफ की टिकट बुक करवाई। दूसरे रोके गए पैसेंजर को शाम की दूसरी फ्लाइट से भेजा गया।