Rajasthan Viral Video: गरीबों की रसोई में चली शराब पार्टी, मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैयां' गाने पर लगे ठुमके
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भरतपुर के रूपवास कस्बे में स्थित इंदिरा रसोई का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग 'मुझे नौलखा मंगा दे रे, ओ सैंया दीवाने' गाने पर डांस कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो वीडियो गहलोत सरकार द्वारा चलाई जा रही इंदिरा रसोई का है। वीडियो इंदिरा रसोई में की गई शराब पार्टी और फिल्मी गाने पर किए गए डांस का है। देखें वीडियो...
राज्य सरकार द्वारा संचालित इन्दिरा रसोई में मनाई जा रही शराब पार्टी में शराबी फ़िल्म के गाने पर किये जा रहे डांस का वीडियो हुआ वायरल। कोई भी भूखा न सोय इसलिए शुरू की गई थी इन्दिरा रसोई योजना रु8 में मिलता है सभी को खाना भरतपुर के रूपबास कस्बे की इंदिरा रसोई का है वीडियो pic.twitter.com/pW7Eo5NMIE
— satpal singh (@satpals22712346) October 15, 2022
दरअसल, सरकार ने प्रदेश भर में गरीबों के लिए 20 अगस्त 2020 में इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत की थी। जिसके तहत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इंदिरा रासोई खोली गई थी। जहां गरीबों को आठ रुपये में अच्छा भोजन दिए जाने की व्यवस्था की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भरतपुर के रूपवास कस्बे में स्थित इंदिरा रसोई का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग 'मुझे नौलखा मंगा दे रे, ओ सैंया दीवाने' गाने पर डांस कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 11 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे इंदिरा रसोई में कुछ स्थानीय लोगों ने शराब पार्टी की। इस दौरान उन्होंने फिल्मी गाने पर डांस भी किया। पार्टी में मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सचिन शर्मा नाम का ठेकेदार इस इंदिरा रसोई को संचालित करता है।
वीडियो वायरल होने के बाद इंदिरा रसोई में शराब पार्टी और डांस की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों तक भी पहुंच गई है। अधिकारियों ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।