{"_id":"634be993617fd0545e64802f","slug":"bharatpur-indir-rasoi-viral-video-liquor-party-dancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Viral Video: गरीबों की रसोई में चली शराब पार्टी, मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैयां' गाने पर लगे ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Viral Video: गरीबों की रसोई में चली शराब पार्टी, मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैयां' गाने पर लगे ठुमके
Sun, 16 Oct 2022 04:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 16 Oct 2022 04:52 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भरतपुर के रूपवास कस्बे में स्थित इंदिरा रसोई का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग 'मुझे नौलखा मंगा दे रे, ओ सैंया दीवाने' गाने पर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में डांस करते दिख रहे कुछ लोग।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो वीडियो गहलोत सरकार द्वारा चलाई जा रही इंदिरा रसोई का है। वीडियो इंदिरा रसोई में की गई शराब पार्टी और फिल्मी गाने पर किए गए डांस का है। देखें वीडियो...
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा संचालित इन्दिरा रसोई में मनाई जा रही शराब पार्टी में शराबी फ़िल्म के गाने पर किये जा रहे डांस का वीडियो हुआ वायरल। कोई भी भूखा न सोय इसलिए शुरू की गई थी इन्दिरा रसोई योजना रु8 में मिलता है सभी को खाना भरतपुर के रूपबास कस्बे की इंदिरा रसोई का है वीडियो pic.twitter.com/pW7Eo5NMIE
— satpal singh (@satpals22712346) October 15, 2022
विज्ञापन
दरअसल, सरकार ने प्रदेश भर में गरीबों के लिए 20 अगस्त 2020 में इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत की थी। जिसके तहत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इंदिरा रासोई खोली गई थी। जहां गरीबों को आठ रुपये में अच्छा भोजन दिए जाने की व्यवस्था की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भरतपुर के रूपवास कस्बे में स्थित इंदिरा रसोई का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग 'मुझे नौलखा मंगा दे रे, ओ सैंया दीवाने' गाने पर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 11 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे इंदिरा रसोई में कुछ स्थानीय लोगों ने शराब पार्टी की। इस दौरान उन्होंने फिल्मी गाने पर डांस भी किया। पार्टी में मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सचिन शर्मा नाम का ठेकेदार इस इंदिरा रसोई को संचालित करता है।
वीडियो वायरल होने के बाद इंदिरा रसोई में शराब पार्टी और डांस की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों तक भी पहुंच गई है। अधिकारियों ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।