फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur ACB Excise Inspector and broker of Bayana Excise office arrested for taking bribe

Rajasthan: भरतपुर एसीबी की कार्रवाई, एक्साइज इंस्पेक्टर और दलाल 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 08:32 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 08 Jun 2022 08:32 AM IST
सार

बयाना एक्साइज इंस्पेक्टर ने शराब दुकान संचालक से एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। परिवादी की शिकायत के बाद एसीबी ने एक्साइज इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए ट्रैप की कार्रवाई की।

विज्ञापन
Bharatpur ACB Excise Inspector and broker of Bayana Excise office arrested for taking bribe
गिरफ्तार एक्साइज इंस्पेक्टर और दलाल - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर एसीबी टीम ने बयाना आबकारी सर्किल के एक्साइज इंस्पेक्टर पुनीत शर्मा और उसके दलाल श्यामवीर सिंह त्यागी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब दुकान संचालक से वसूली और दो दुकानों की लोकेशन तय करने के एवज में घूस मांगी थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर के साथ गिरफ्तार दलाल पुनित शर्मा के निजी ड्राइवर के रूप में काम करता है। टीम ने दलाल की पैंट की जेब से रिश्वत की राशि को बरामद की है। एसीबी के इंस्पेक्टर नवल किशोर मीणा ने बताया कि ओमवीर सिंह ने छह जून को एसीबी को शिकायत की थी। उसने बताया कि उसकी गांव बिनउया और पिचूना में शराब की लाइसेंस शुदा दो दुकानें हैं। एक्साइज इंस्पेक्टर पुनीत शर्मा अपने दलाल श्यामवीर सिंह त्यागी के जरिए दोनों दुकानों की लोकेशन तय करने और दुकानों के संचालन के लिए मंथली एक लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप की कार्रवाई की। 

विज्ञापन


एक्साइज इंस्पेक्टर ने अपने ड्राइवर दलाल के जरिए 20 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। इसके बाद सौदा 70 हजार में तय हुआ। जिसके बाद 50 हजार रुपये लेते एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के आवासीय ठिकानों पर भी तलाशी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed