{"_id":"6380af417f2c575293236016","slug":"bharat-jodo-yatra-kc-venugopal-in-rajasthan-on-29-november-ashok-gehlot-vs-sachin-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: गहलोत-पायलट विवाद के बीच वेणुगोपाल आएंगे राजस्थान, यात्रा की तैयारियां देखेंगे, क्या यह भी होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress: गहलोत-पायलट विवाद के बीच वेणुगोपाल आएंगे राजस्थान, यात्रा की तैयारियां देखेंगे, क्या यह भी होगा?
Fri, 25 Nov 2022 05:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:34 PM IST
सार
25 सितंबर को गहलोत गुट के विधायकों की खिलाफत और फिर लगातार आ रहे बयानों के बाद पार्टी आलाकमान ने एक नोटिस जारी कर सभी नेताओं को शांत रहने के लिए कहा था। इसके बाद भी नेता एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। इससे आलाकमान नाराज है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर सकती है। भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी सबसे पहले झालावाड़ जिले से राज्य में प्रवेश करेंगे। उनकी यात्रा को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल राजस्थान जाएंगे। 29 नवंबर को वह जयपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद के बीच केसी वेणुगोपाल का राजस्थान दौरा चर्चा में आ गया है। कहा जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा की जायजा लेने के साथ-साथ वेणुगोपाल गहलोत-पायलट विवाद पर भी नेताओं से बात कर सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बीच हो रहे इस विवाद से पार्टी आलाकमान नाखुश है।
विज्ञापन
25 सितंबर को गहलोत गुट के विधायकों की खिलाफत और फिर लगातार आ रहे बयानों के बाद पार्टी आलाकमान ने एक नोटिस जारी कर सभी नेताओं को शांत रहने के लिए कहा था। इसके बाद भी नेता एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। बीते एक-दो दिन पहले गहलोत और पायलट एक बार फिर आमने-सामने आ गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि केसी वेणुगोपाल इन दोनों नेताओं से चर्चा कर विवाद को शांत करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
क्या कहा था गहलोत ने?
24 नवंबर को सीएम अशोक गहलोत ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में पायलट के खिलाफ कई गंभीर बातें कहीं। उन्होंने कहा कि गहलोत ने कहा कि पायलट ने गद्दारी की है। वह मुख्यमंत्री नहीं बनाए जा सकते। उन्हें तो दस विधायकों तक का समर्थन भी नहीं है। उन्हें कोई स्वीकार नहीं करेगा। पायलट की गद्दारी को मैंने और हमारे विधायकों ने भुगता है। हमें 34 दिन होटलों में रहना पड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान भी इसमें शामिल थे। सीएम के सवाल पर गहलोत ने कहा कि हाईकमान की ओर से मुझे कोई संकेत नहीं है। मैं हाईकमान के साथ हूं। पायलट को कोई स्वीकार नहीं करेगा। अजय माकन और हाईकमान को मैं अपने दिल की बात बता चुका हूं। राजस्थान में सरकार आना जरूरी है। मैं तीन बार सीएम रह चुका हूं। मेरे लिए सीएम बने रहना जरूरी नहीं है। आप सर्वे करवा लीजिए। मेरे मुख्यमंत्री रहने से सरकार बन सकती है तो मुझे इस कुर्सी पर रहना चाहिए, अगर दूसरे चेहरे से सरकार बन सकती है तो उसे जिम्मेदारी दीजिए।
पायलट ने किया था पलटवार
गहलोत के बयान का सचिन पायलट ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह के अनुभवी व्यक्ति को ऐसे शब्द शोभा नहीं देते। गहलोत मुझे निकम्मा, नाकारा, गद्दार और न जाने क्या-क्या कह रहे हैं, लेकिन ऐसी भाषा बोलना मेरी परवरिश का हिस्सा नहीं रही। मेरा बार-बार नाम लेने, कीचड़ उछालने और आरोप-प्रत्यारोप करने से कोई फायदा नहीं होने वाला। कोई नेता इतना अनुभव रखता हो, वरिष्ठ हो और जिसे पार्टी ने इतना कुछ दिया हो, उसके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता। इस तरह के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने की उनसे उम्मीद नहीं थी। मुझे नहीं पता कि उन्हें मेरे खिलाफ झूठे, बेबुनियाद आरोप लगाने की सलाह कौन दे रहा है। आज पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। हमें मिलकर इस यात्रा को सफल बनाना है। भाजपा को सिर्फ एक ही पार्टी चुनौती दे सकती है और वह कांग्रेस है। हमें भाजपा को सभी सत्ता वाले राज्यों में चुनौती देने की आवश्यकता है।