गुर्जर आंदोलन का चौथा दिन: मंत्री ने की अपील- हिंसा का सहारा न लें, शांतिपूर्वक करें विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन चौथे दिन भी जारी है। गुर्जर समुदाय के लोग रेल पटरियों पर कब्जा जमाए बैठे हुए हैं। सवाई माधोपुर के मलारना रेलवे स्टेशन के पास मकसूदनपुरा गांव से शुरू हुआ गुर्जर आंदोलन राजस्थान के कई जिलों में फैल चुका है। वहीं सोमवार को गुर्जर समुदाय के द्वारा किए जा रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए राजस्थान के मंत्री भंवर लाल ने लोगों से शांतिपूर्वक विरोध करने की अपील है।
मंत्री ने कहा, 'मैं गुर्जर समुदाय से अपील करता हूं कि वह हिंसा का सहारा न लें, शांतिपूर्वक विरोध करें। मैं बैंसला जी से अपील करता हूं कि बातचीत के लिए अपनी टीम भेजें, हम चर्चा करेंगे कि कैसे संविधान की सीमाओं के अंदर उनकी मांग पूरी की जा सकती है।'
इसके अलावा भंवर लाल ने गुर्जर समुदाय से प्रधानमंत्री मोदी पर 5 फीसदी आरक्षण देने का दबाव डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम ने जनरल कैटेगरी को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया। हमारी सरकार को सत्ता में आए 45 दिन हुए हैं, हम न नहीं कह रहे हैं। अगर वे सड़कों को अवरुद्ध करेंगे तो सरकार भी अपना काम करेगी।
Rajasthan Min Bhanwar Lal: Would like to appeal to Gujjar community that please do not resort to violence, protest peacefully. I would also like to appeal to Bainsla Ji to send his team for dialogue&we will discuss as to how their demands can be met within limits of Constitution. pic.twitter.com/XDoxcS4mnZ
— ANI (@ANI) February 11, 2019
उल्लेखनीय है कि सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश में पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर नेता शुक्रवार शाम से सवाईमाधोपुर के मलारना डूंगर में रेल पटरी पर बैठे हुए हैं। 10-13 फरवरी के बीच उत्तर रेलवे की कुल 73 ट्रेनों को या तो रद किया, बीच में रोका गया या फिर मार्ग परिवर्तित किया गया है। पिछले दो दिनों में 250 से ज्यादा ट्रेने प्रभावित हुई। इनमें उत्तर-पश्चिम रेलवे और पश्चिम-मध्य रेलवे जोन की ट्रेने शामिल हैं।