{"_id":"62b5bf85e87e2c2bc762df56","slug":"becoming-a-member-of-dholu-gang-two-laborers-demanded-five-lakh-rupees-from-businessman-hanumangarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धोलू गैंग का सदस्य बनकर दो मजदूरों ने कारोबारी से मांगे पांच लाख, कहा- रुपये दो, नहीं तो गोली मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धोलू गैंग का सदस्य बनकर दो मजदूरों ने कारोबारी से मांगे पांच लाख, कहा- रुपये दो, नहीं तो गोली मार देंगे
Fri, 24 Jun 2022 07:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Jun 2022 07:13 PM IST
सार
दोनों आरोपी ईट भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं। ईट खरीदने के बहाने उन्होंने कारोबारी की रेकी की और फिरौती की मांग कर डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये का मामला सामने आया है। बदमाशों ने धोलू गैंग का सदस्य बनकर व्यापारी से को गोली मारने की धमकी देकर रुपये की डिमांड की थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी हरजीत सिंह उर्फ दीपू पुत्र सुखदेव सिंह रामगढ़िया (24) निवासी सादुल शहर श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया है। मामले में एक और आरोपी को नामजद किया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ एसपी अजय सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 16 निवासी रवि जिंदल ने 19 जून को थाना गोलूवाला में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि 18 जून की रात उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया। दूसरी तरफ से धोलू गैंग का सदस्य राजेश तावड़े नाम से धमकी दी गई।
विज्ञापन
कहा, अपनी जान की सलामती चाहते हो तो 500000 रुपये तैयार कर बताई जगह पर पहुंचा दो, वरना गोली मार देंगे। धमकी देने वाले ने व्यापारी को 1:00 बजे तक गंगानगर आने को कहा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
आईजी रेंज बीकानेर ओम प्रकाश के निर्देश पर एसपी अजय सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्सा राम बोस और सीओ प्रशांत कौशिक के सुपर विजन व थानाधिकारी भजन लाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जांच कर दो आरोपियों को नामजद कर एक आरोपी हरदीप सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्त ईट भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं। ईट खरीदने के बहाने उन्होंने परिवादी की रेकी की और फिरौती की मांग कर डाली।