फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Beawar News: Food safety team seized 50 kg spices and 20 kg ghee adulterated

Beawar: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, 50 किलो मसाले, 20 किलो घी सीज

Fri, 28 Jun 2024 04:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jun 2024 04:25 PM IST
सार

फूड सेफ्टी टीम ने अग्रसेन बाजार स्थित मैसर्स भंडारी एंड कंपनी पर कार्यवाही करते हुए मिलावट का अंदेशा होने पर नमूने लेकर 50 किलो मसाले सीज किए। मौके पर हल्दी, मिर्च और धनिया पाऊडर बिना पैकिंग लाइसेंस के बेचे जा रहे थे।

विज्ञापन
Beawar News: Food safety team seized 50 kg spices and 20 kg ghee adulterated
फूड सेफ्टी टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को फूड सेफ्टी टीम ने ब्यावर में कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 50 किलो मसाले और 20 किलो घी सीज करते हुए चार नमूने लिए। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय गहलोत ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार फूड सेफ्टी टीम ने शहर में दुकानों का सघन निरीक्षण कर तीन दुकानों पर कार्रवाई की। 

विज्ञापन


फूड सेफ्टी टीम ने अग्रसेन बाजार स्थित मैसर्स भंडारी एंड कंपनी पर कार्यवाही करते हुए मिलावट का अंदेशा होने पर नमूने लेकर 50 किलो मसाले सीज किए। मौके पर हल्दी, मिर्च और धनिया पाऊडर बिना पैकिंग लाइसेंस के बेचे जा रहे थे, जिन पर किसी प्रकार की पैकिंग दिनांक, एक्सपायरी और बैच नंबर आदि अंकित नहीं थे। जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमानुसार पैकिंग फूड आइटमों के लिए अनिवार्य है। इसी दुकान पर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक केमिकल हाइड्रो भी बेचा जा रहा था, जिसे संचालक प्रवीण भंडारी ने हलवाइयों को बेचना जाहिर किया। यह केमिकल टेक्सटाइल इंडस्ट्री में उपयोग में लिया जाता है। इसके दस पैकेट मौके से जब्त किए गए। 
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई मैसर्स विनीत कुमार एंड कंपनी पर की गई, जहां से धनिया पावडर का नमूना लिया गया। इसी दुकान पर घटिया क्वालिटी का घी मदर चॉइस बेचा जा रहा था। दुकानदार से पूछताछ में बताया कि यह अंतिम संस्कार के सामान के साथ बेचते हैं। 450 प्रतिकिलो खरीद है जबकि एमआरपी 640 पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी करने पर बताया कि तेजा चौक स्थित पंडित दूधवाले सप्लाई करता है। टीम मौके पर पहुंची दुकानदार ने बताया कि उसके भाई ने गजानंद ट्रेडिंग कंपनी नाम से फर्म बना रखी है, जिसमें मदर चॉइस घी का काम करते हैं। दुकान पर 10 किलो घी बरामद हुआ जिसका नमूना लेकर सीज किया गया। दुकानदारों से ऑर्डर लेकर सीधे कंपनी से माल मंगवाकर सप्लाई करते हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने तक इस ब्रांड के घी का कारोबार नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, अजय मोयल, केसरीनंदन शर्मा एवम सहायक राजकुमार इंदौरिया शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed