{"_id":"648346b303acc53e780fa1c4","slug":"bataiye-vidhayakji-rajasthan-mla-shakuntala-rawat-says-congress-win-150-seats-in-assembly-elections-2023-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bataiye VidhayakJi: शकुंतला रावत बोलीं- कांग्रेस 150+ सीटें जीतेगी, BJP के सत्ता में आने का 1% भी चांस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bataiye VidhayakJi: शकुंतला रावत बोलीं- कांग्रेस 150+ सीटें जीतेगी, BJP के सत्ता में आने का 1% भी चांस नहीं
Fri, 09 Jun 2023 09:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:50 PM IST
सार
मंत्री शकुंतला रावत ने जयपुर में हमारे सीनियर स्पेशल संवाददाता नीरज शर्मा से खास बातचीत करते हुए सवालों के जवाब दिए..पेश है एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, बताइए विधायकजी…
विज्ञापन
बानसूर विधायक शकुंतला रावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की खास पेशकश 'बताइए विधायक जी' में हमारे साथ हैं राजस्थान की उद्योग और वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत, जो अलवर के बानसूर विधानसभा क्षेत्र से दो बार की कांग्रेस विधायक हैं। शकुंतला रावत 14वीं और 15वीं राजस्थान विधानसभा में लगातार विधायक चुनकर आई हैं। रावत पिछली बीजेपी सरकार के समय विपक्ष में रहते राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव भी रही हैं।
विज्ञापन
सवाल- चुनाव में आप किन मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएंगे?
जवाब- मेरे बानसूर विधानसभा क्षेत्र में जो काम करता है, लोग उसी से काम मांगते हैं कि हमें अपने क्षेत्र में ये काम चाहिए। लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सभी विधानसभा क्षेत्र में ऐसे बजट दिए हैं कि शिक्षा, चिकित्सा, पंचायत राज, सड़क कोई भी मैटर हो, सभी विषय ऐसे हैं कि किसी चीज की कोई कमी नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सवाल- आपने क्षेत्र में कई काम कराए होंगे, कोई 3 काम बताइए?
जवाब- मैं एक-एक काम गिनाना चाहूं तो बहुत हैं। बानसूर कस्बे को नगर पालिका बनाने की बहुत लम्बे समय से मांग चली आ रही थी। आजादी के 70 सालों से यह मांग रही। हम क्षेत्र में दुकान पर जाते, होली दिवाली राम-राम करने जाते, तो लोग कहते कि अब तक नेता झूठ कहते आए हैं कि चुनाव में अबकी बार बानसूर को नगर पालिका बना देंगे, जब हम विपक्ष में थे, तो लोग कहते थे कि हमने उम्मीद छोड़ दी है कि यह नगर पालिका बनेगी। लेकिन मैंने चुनाव से पहले वादा किया था कि यह नगरपालिका जरूर बनेगी। जैसे ही हमारी सरकार बनी, हमने तुरंत प्रभाव से उसे नगर पालिका बनाया, यह बड़ा काम है।
इतने दिनों से घटना-दुर्घटना होने पर मरीजों को जयपुर लेकर भागना पड़ता था। ये भी बहुत दिनों से बानसूर विधानसभा क्षेत्र की मांग थी कि एक बड़ा अस्पताल खुले क्षेत्र में बने। उप जिला अस्पताल की पिछले बजट में घोषणा हो गई थी, उसकी जमीन चिन्हित कर कालीमाता मंदिर के पास शिलान्यास भी कर दिया गया है और काम चालू है। बानसूर में पर्सनल मंडी बना दी गई, वहां चेयरमैन चुनाव भी करवा दिए हैं। बजट भी आ जाएगा। एक नई मांग एसीजेएम कोर्ट खोलने की थी, क्योंकि मुकदमों के लिए लोगों को बानसूर से बहरोड़ जाना पड़ता था, तो कोर्ट भी खुल गया।
हमसे पहले क्षेत्र में कॉलेजों की घोषणाएं तो होती रहीं, लेकिन वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं हुई। मैंने सीएम को कहा तो कॉलेज की वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई और काम चालू है। नारायणपुर ब्लॉक ग्राम पंचायत में तहसील बनाई, तहसील भवन बनाया और नारायणपुर को उपखण्ड बनाया, वहां पर एईएन-जेईएन की पोस्टिंग भी करवाई। अलवर-बहरोड़ रोड से हरसोरा रोड़ जो बानसूर जाता है, उसके निर्माण का काम शुरू करवाया। हरसोरा में सीएम ने उप तहसील की घोषणा की है। हरसोसा में आदर्श सीएचसी, कराना और रामपुरा में सीएचसी, मुंडावरा और गढ़ी पीएचसी खोली गई हैं।
सवाल- जनता आपको दोबारा क्यों चुने, इसका एक कारण बताइए?
जवाब- मेरे विधानसभा क्षेत्र बानसूर में स्कूल खोलने, क्रमोन्नत करने, अस्पातल, पीएचसी, सीएचसी, उपकेंद्र, पशु उपकेंद्र, नई पंचायत बनाने का काम सीएम गहलोत ने हमारी जनता के आवेदन और मेरे निवेदन पर किए हैं। जनता की मांग कभी खत्म नहीं होती है। क्षेत्र के 36 कौम के लोगों को मैं अपना मानती हूं, चाहे ट्रांसफर पोस्टिंग हो या कैसा भी काम हो, हर पार्टी के आदमी का मैं सम्मान कर उन्हें अपना मानती हूं। मेरे विधानसभा क्षेत्र में हर युवा, बुजुर्ग, महिला, बच्चा खुद एमएलए और मंत्री हैं। मैं तो उनकी सेवक हूं। ना तो मुझे किसी ने एमएलए कहा न मंत्री कहा।
सवाल- क्या आपको यकीन है कि पार्टी आपको दोबारा टिकट देगी और क्यों देगी?
जवाब- देखो वो पार्टी हाईकमान का फैसला होता है। कल के बारे में कभी कोई निर्णय नहीं कर सकता है। जिंदगी में कल कभी आता नहीं है। इसलिए कल की बात कल पर ही डिपेंड करेगी। मेरा मानना है कि बानसूर की जनता कहेगी तब तक रहेंगे, जिस दिन जनता कह देगी तो ना सही।
सवाल- ऐसे कौन-से काम हैं, जो आप इस कार्यकाल में पूरे नहीं कर पाए?
जवाब- मां कभी काम करने में कसर नहीं छोड़ती और मां कभी घर में कोई कमी नहीं छोड़ती। इसलिए मेरी तरफ से कोई कमी नहीं है। हम नए नए आयाम स्थापित कर बानसूर को नंबर एक पर लाकर खड़ा करेंगे। हमारा कोई काम बाकी नहीं है। आयाम स्थापित करने के लिए नए काम करेंगे, वो राज रहेगा।
सवाल-बीजेपी कह रही है कांग्रेस को चुनाव में बड़ा नुकसान हो सकता है, आप चुनाव में कितनी सीटें कांग्रेस की मानती हैं?
जवाब- बीजेपी की सोच है कि अबकी बार हम आ रहे हैं, वो बड़ा खुश हो रहे हैं। लेकिन एक परसेंट भी मुझे दिखाई नहीं दे रहा है कि बीजेपी राजस्थान में सत्ता में आ रही है। क्योंकि चाहे भारत सरकार की योजना हो या पिछली राजस्थान बीजेपी सरकार की योजना हो, एक भी काम करके हमारे लोगों को नहीं दिया गया। कौन से मुद्दे और किन बातों पर वो आ रहे हैं बताएं ? यहां तो हर क्षेत्र में सीएम गहलोत के नेतृत्व में जो कांग्रेस पार्टी ने काम किया है।
हमारी एक-एक योजना चाहे-पालनहार, वृद्धावस्था पेंशन हो या कोरोना मैनेजमेंट की रही हों, देश के पीएम जोकि दूसरी पार्टी (बीजेपी) के होने के बाद भी उन्होंने हमारी राजस्थान सरकार (कांग्रेस सरकार) और सीएम गहलोत की तारीफ की। कोरोना में जिन बच्चों के माता पिता की मृत्यु हो गई, उनके बच्चों को 2500 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। बेटी के 18 साल के होते ही उसके खाते में 5 लाख रुपए आते हैं । चिरंजीवी योजना में दुर्घटना होने पर घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाने पर भी 5000 रुपए दे रहे हैं। किसी की मृत्यु होने पर भी विधवा को 5 लाख रुपए दे रहे हैं।
सवाल- बीजेपी कह रही है कि हमारा तो तिहाई बहुमत आएगा, आपकी पार्टी कांग्रेस की कितनी सीटें आएंगी?
जवाब- हमारी 150 से ऊपर सीटें आएंगी, चैलेंज है।