{"_id":"6476df12dc23dae0f40b55d7","slug":"barmer-uncontrollable-chemical-tanker-entered-tea-shops-in-gudamalani-two-people-burnt-alive-due-to-fire-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: गुड़ामालानी में बेकाबू केमिकल टैंकर चाय की दुकानों में घुसा, आग लगने से दो लोग जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: गुड़ामालानी में बेकाबू केमिकल टैंकर चाय की दुकानों में घुसा, आग लगने से दो लोग जिंदा जले
Wed, 31 May 2023 11:16 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 31 May 2023 11:16 AM IST
सार
बाड़मेर जिले के सिणधरी मेगा हाइवे पर स्थित चौराहे पर केमिकल से भरा टैंकर बेकाबू होकर दुकानों में घुस गया, जिसके बाद टैंकर में भरे केमिकल के रिसाव होने से टैंकर सहित दुकानों में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी देखते-देखते आसपास की आधा दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया हादसे में पुलिस ने दो लोगों के शव मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
आग लगने से दो लोग जिंदा जले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिले के गुडामालानी सिणधरी बालोतरा से होकर गुजरने वाले मेगा हाइवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे हादसों में मेगा हाइवे के आसपास के इलाकों में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं होने के चलते समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता है। ऐसे में कई लोग हादसों में शिकार होकर जिंदा ही जल जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही हादसा सिणधरी मेगा हाइवे पर स्थित चौराहे पर हुआ। जब केमिकल से भरा टैंकर टायर फटने पर बेकाबू होकर चाय की दुकानों में घुस गया। एक्सीडेंट में केमिकल रिसाव से तुरंत आग लग गई। हादसे में चाय की दुकान पर मौजूद दो लोग जिंदा जल गए। दोनों शव दुकानों में संचालित हो रही चाय की थड़ी वाले और टैंकर चालक के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
टायर फटने से बेकाबू हुआ टैंकर...
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेगा हाईवे गुडामालानी की ओर से आ रहे टैंकर का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से बेकाबू टैंकर भंवरु भांभू की चाय पानी की दुकान और रेस्ट्रो के अंदर घुस गया। टैंकर से केमिकल रिसाव और होटल में रखे गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि आसपास की 5 से 6 दुकानों को चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दुकानों के पास में स्थित कच्ची बस्ती को भी खाली करवाया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि केमिकल से भरा टैंकर नहीं फटा...
हादसे में गनीमत यह रही कि टैंकर के चाय रेस्ट्रो में घुसने के चलते केमिकल के रिसाव और गैस टंकी में आग भभकने के बाद टैंकर का केवल आगे का ही हिस्सा जला। टैंकर के पीछे भरे कंटेनर तक आग नहीं पहुंची और वह फटने से बच गया। सिणधरी कस्बे और आसपास के इलाके में फायर ब्रिगेड नहीं होने के चलते आगजनी की घटनाओं में गुडामालानी, बालोतरा और बाड़मेर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ती हैं, जिसके चलते ऐसे हादसों में काफी नुकसान हो जाता है।
दो लोगों की जिंदा जलने से मौत...
बेकाबू टैंकर से लगी आग ने सिणधरी चौराहे पर स्थित ललिता टी स्टाल, मरुधर ट्रैवलर्स, सुभाष मेडिकल, वीर तेजाजी होटल, बाबा रामदेव टी स्टाल सहित करीब आधा दर्जन दुकानों को चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के बाद घटनास्थल से दो लोगों के कंकाल मिले हैं। जिनकी शिनाख्त होटल संचालक भंवराराम पुत्र गमाराम उम्र 25 वर्ष जाति जाट निवासी होडू और टैंकर चालक निंबाराम पुत्र नानगाराम जाति मेघवाल उम्र 28 निवासी भूखा भगत सिंह के रूप में हुई है।