फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer Two Died one injured in car collision of devotees going on foot to Ramdevra

Barmer: रामदेवरा पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, एक घायल

Thu, 31 Aug 2023 12:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 12:12 PM IST
सार

बाड़मेर जिले के सेड़वा क्षेत्र से रामदेवरा दर्शनार्थ पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Barmer Two Died one injured in car collision of devotees going on foot to Ramdevra
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर के चौहटन रोड स्थित कुर्जा फाटा के पास हादसा हुआ है। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया, जिसके बाद राह चल रहे लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किए जायेंगे।
विज्ञापन


सेड़वा के हरपालिया से रामदेवरा पैदल जा रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड क्षेत्र के हरपालिया गांव से पैदल यात्रियों का जत्था रामदेवरा जा रहा था। इस दौरान बाड़मेर शहर से 10 किलोमीटर दूर कुर्जा फांटा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मुकनाराम पुत्र जेठाराम निवासी भंवार व भोजाराम पुत्र सूरताराम निवासी हरपालिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घमूराम पुत्र कानाराम घायल हो गया, जिसका बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed