{"_id":"641326add5c552054606d1ac","slug":"barmer-three-accused-arrested-in-the-case-of-vandalism-and-robbery-in-solar-plant-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: सोलर प्लांट में तोड़फोड़ और लूट मामले में तीन गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों ने कराई थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: सोलर प्लांट में तोड़फोड़ और लूट मामले में तीन गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों ने कराई थी वारदात
Thu, 16 Mar 2023 07:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2023 07:55 PM IST
सार
बाड़मेर की शिव थाना पुलिस टीम ने 13 जनवरी की मध्य रात गांव आरंग स्थित सोलर प्लांट में हुई तोड़फोड़, सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड को अगवाकर मारपीट और लूट करने के मामले में वांछित आरोपी महेंद्र सिंह और रावल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर में गिरफ्तार आरोपी महेंद्र सिंह और रावल सिंह जोधपुर ज़िले के चामू में नाथडाऊ थाना इलाके और रावल सिंह जैसलमेर के भेरवा थाना सदर का निवासी है। बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि घटना के संबंध में गांव आरंग स्थित सोलर प्लांट में सिक्योरिटी सुपरवाइजर जालम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया कि 13 जनवरी की मध्य रात तीन-चार वाहनों में करीब 15-20 व्यक्ति हथियारों से लैस होकर तांबे की तार और केबिल चोरी करने के मकसद से घुसे। सिक्योरिटी गार्ड मग सिंह ने रोकने की कोशिश की, तो वाहन से हथियार निकाल कर डराया धमकाया गया।
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की किडनैपिंग कर की लूटपाट भी की थी
एसपी ने बताया कि बदमाश उन दोनों को अपनी गाड़ी में डालकर राजमथाई की ओर ले गए। सुनसान जगह पर मारपीट कर गले में पहनी सोने की चेन और पर्स लूट कर चले गए। घटना की गंभीरता को देख आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ शिव रामप्रताप सिंह और चौकी प्रभारी भियाड हरीराम के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने इन्फॉर्मेशन जुटाकर घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर संदिग्धों से पूछताछ।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान कर जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, गुजरात और महाराष्ट्र में तलाश की गई। तलाशी के दौरान घटना में शामिल इन 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, बाकी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी आनन्द ने बताया कि गांव आरंग स्थित सोलर प्लांट की सुरक्षा मारुति सिक्योरिटी फर्म करती है। सिक्योरिटी ठेके को लेकर कई हार्डकोर बदमाशों और ठेकेदारों के बीच विवाद चल रहा है। इसी वजह से हिस्ट्रीशीटर बदमाश श्रवण सिंह नाथडाऊ और पप्पू सिंह केतु ने अपने गुर्गों के साथ दिन में रैकी कर रात को घटना को अंजाम दिया गया था। श्रवण सिंह कई बार संगीन अपराधों में जेल जा चुका है। अभी नागौर और जैसलमेर में लूट और डकैती के मामलों में फरार चल रहा है।