{"_id":"64c0f6b37840a47d920c0468","slug":"barmer-the-jungle-took-an-eight-year-old-innocent-by-luring-her-with-chocolate-family-members-chased-him-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: चॉकलेट का लालच देकर आठ साल की मासूम को जंगल ले गया, परिजनों ने पीछा किया तो छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: चॉकलेट का लालच देकर आठ साल की मासूम को जंगल ले गया, परिजनों ने पीछा किया तो छोड़कर भागा
Wed, 26 Jul 2023 04:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Jul 2023 04:24 PM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर में आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। एक युवक ने चॉकलेट का लालच देकर आठ साल की मासूम को उठाया। परिजनों ने पीछा किया तो बच्ची को जंगल में छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
बाड़मेर महिला पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर में घर के पास खेल रही आठ साल की मासूम को दुष्कर्म करने की बुरी नीयत से एक युवक उठाकर जंगल ले गया। गनीमत यह रही कि किसी ने युवक को बच्ची को उठाते देख लिया। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। मासूम के परिजन जब आरोपी के पीछे भागे, तो वह बच्ची को जंगल में छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
मामला बाड़मेर शहर के इंदिरा नगर इलाके का है। परिजनों ने घटना को लेकर महिला थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी सुमन बुंदेला ने बताया कि आठ साल की बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची गली में खेल रही थी। इस दौरान एक युवक आया और बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर वन विभाग के जंगल में ले गया। पास में कुछ मजदूर खड़े थे, जिन्होंने आरोपी को बच्ची को ले जाते देख लिया। मजदूर तुरंत भागते हुए बच्ची के घर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन बच्ची की तलाश में युवक के पीछे भागे तो वह बच्ची के साथ गलत हरकतें कर रहा था। परिजनों को आता देख मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग महिला थाने पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए।
विज्ञापन