Railway News: बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 मई तक आंशिक रद्द, शालीमार एक्सप्रेस 4 मई तक दिल्ली तक होगी संचालित
Railway News: पंजाब-हरियाणा के किसान आंदोलन के कारण रेलवे ट्रैक जाम होने से उत्तर पश्चिमी रेलवे ने कई रेल सेवाएं रद्द हुई हैं। इन्हीं में से बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 मई तक आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा-धुरी रेल मार्ग पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और किसान आंदोलन के कारण जोधपुर मंडल से चलने वाली दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन और बठिंडा-धुरी रेल मार्ग के रामपुरा फूल और टापा स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य प्रगति पर होने से बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस बठिंडा तक तथा किसान आंदोलन के कारण बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन दिल्ली स्टेशन तक ही किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ट्रेन 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 2 से 6 मई तथा 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन 2 से 7 मई तक बठिंडा से ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन 14661/14662 बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 2 से 4 मई तक दिल्ली से जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन का संचालन बाड़मेर से दिल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच किया जाएगा।