फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer Police caught 575 cartoon liquor hidden under chilies consignment was going from Punjab to Gujarat

Barmer: मिर्ची की आड़ में छिपाकर ले जा रहे 575 कार्टून शराब को पुलिस ने पकड़ा, पंजाब से गुजरात जा रहा था खेप

Wed, 10 May 2023 07:17 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 May 2023 07:17 PM IST
सार

एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि डीएसटी प्रभारी ओम प्रकाश की सूचना पर एएसपी सुभाष चंद्र और सीओ शुभकरण के सुपरविजन तथा एसएचओ रमेश कुमार ढाका के नेतृत्व में थाना गुडामालानी और डीएसटी टीम ने गांधव पुल पर मिर्ची से भरे ट्रक को रोक तलाशी ली।

विज्ञापन
Barmer Police caught 575 cartoon liquor hidden under chilies consignment was going from Punjab to Gujarat
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाड़मेर में डीएसटी थाना गुडामालानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रक में मिर्ची के कट्टों के नीचे छुपा कर पंजाब से गुजरात जा रही 40 लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब के 575 कार्टून बरामद किए हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि डीएसटी प्रभारी ओम प्रकाश की सूचना पर एएसपी सुभाष चंद्र और सीओ शुभकरण के सुपरविजन तथा एसएचओ रमेश कुमार ढाका के नेतृत्व में थाना गुडामालानी और डीएसटी टीम ने गांधव पुल पर मिर्ची से भरे ट्रक को रोक तलाशी ली। ट्रक में मिर्ची के कदमों के नीचे छुपा कर शराब के कार्टन रखे हुए थे।

विज्ञापन

अवैध अंग्रेजी शराब के 575 कार्टून लोड थे
ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब के 575 कार्टून लोड थे, जिसमें मैकडॉल व्हिस्की की बोतलों के 478 और कार्टून 97 कार्टून थे। इस पर ट्रक ड्राइवर गुरप्रीत सिंह को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर शराब से भरा ट्रक जब्त कर लिया। मुलजिम से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बाड़मेर पुलिस ने ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह (33) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed