फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer police arrested 5000 absconding prize crooks since 4 years

Rajasthan: बाड़मेर पुलिस ने 4 साल से 5000 फरार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से अधिक केस हैं दर्ज

Thu, 25 May 2023 10:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 25 May 2023 10:29 PM IST
सार

बाड़मेर पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गया बदमाश आदतन अपराधी है, पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन
Barmer police arrested 5000 absconding prize crooks since 4 years
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले की बायतु पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घर की घेराबंदी की, पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन केस अलग-अलग थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। 

विज्ञापन


बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी हार्डकोर अपराधी अशोक कुमार अपने गांव नरसाली नाडी बायतु गांव आया हुआ है। शातिर अपराधी होने के कारण बायतु थानाधिकारी ने दो अलग-अलग टीमें बनाईं। पुलिस की टीमों ने रात के समय में 5 किलोमीटर पैदल चलकर वांटेड आरोपी अशोक कुमार लेगा के घर के चारों तरफ से घेर लिया की। इस दौरान आरोपी को पुलिस के आने की भनक लग गई। जिसके बाद वह मकान की छत से नीचे कूदकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी अशोक कुमार पुत्र मोटाराम को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


साल 2019 से फरार था
इनामी आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ पुलिस थाना बायतु के 3, बीजराड़ और कोतवाली थाने के 2-2 मामले, पचपदरा, नागाणा, सिणधरी के 1-1 मामले और पुलिस थाना छोटी सादड़ी प्रतापगढ़ और पुलिस थाना पिंडवाड़ा सिरोही के 1-1 मामले इस तरह कुल 12 मामलों का वांटेड है। यह साल 2019 से फरार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed