फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News: 'Rohidi Musical Festival' begins in Shiv

Barmer News: शिव में 'रोहिड़ी म्यूजिकल फेस्टिवल' का आगाज, लोक-कलाकारों ने गीतों से सरहद की फिजा में घोली मिठास

Sun, 12 Jan 2025 09:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 Jan 2025 09:53 PM IST
सार

शिव के विधायक रविंद्रसिंह भाटी द्वारा रविवार शाम आयोजित रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल में लोक-कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने सरहदी इलाके की फिजा को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्मश्री अनवर ख़ान, मोती खान और अन्य दिग्गज कलाकारों ने अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

विज्ञापन
Barmer News: 'Rohidi Musical Festival' begins in Shiv
शिव में 'रोहिड़ी म्यूजिकल फेस्टिवल' का आगाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव के विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ओर से रविवार शाम आयोजित रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल में लोक-कलाकारों के गीतों एवं वाद्य यंत्रों की स्वर-लहरियों की गूंज ने सरहदी इलाके की फिजा में मिठास घोल दी। कार्यक्रम में पद्मश्री अनवर ख़ान, मोती खान, खेता खान, छोटू खान जैसे दिग्गज कलाकारों सहित करीब सौ से ज्यादा अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाड़मेर-जैसलमेर के अलावा जोधपुर, जयपुर, बीकानेर एवं राजस्थान के विभिन्न शहरों से आए अतिथियों ने कलाकारों की हौसलाअफजाई की। वहीं समीपवर्ती गुजरात राज्य से भी कई राजस्थानी लोक गायकी के कद्रदान अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पद्म अनवर खान ने जैसे ही अपनी प्रस्तुति देनी शुरू की कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भीड़ का शोर एकाएक थम गया। श्रोताओं ने पूरी तन्मयता के साथ थार के पद्म श्री सम्मान से नवाजे गए इस कलाकार की गायकी को सुना और तालियां बजाकर अनवर खान का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद सिलसिलेवार एक से एक उम्दा कलाकार रात तक अपनी प्रस्तुतियां देते रहे और शाम ढलते-ढलते कार्यक्रम में आगंतुक जनता का उत्साह परवान पर चढ़ गया। कार्यक्रम के दौरान 36 फीट लंबी मूंछों के लिए प्रसिद्ध जगमाल सिंह ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी का अनोखे अंदाज़ में अपनी मूंछों से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




संत समाज की मौजूदगी रही चर्चा का विषय
कार्यक्रम में संत समाज के गोरखनाथ महाराज, गणेशनाथ महाराज, दौलतनाथ, आनंदपुरी महाराज सहित कई प्रतिष्ठित संतों ने शिरकत की। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं आमजन में संतों से आशीर्वाद लेने की होड़ सी मच गई। कार्यक्रम से पहले इन संतों का स्वागत किया गया। 

पूर्व निर्धारित स्थल पर आपत्ति के बाद शिव में हुआ म्यूजिकल फेस्टिवल
इस महोत्सव का आयोजन रोहिड़ी में किया जाना था, लेकिन जिला कलेक्टर टीना डाबी की ओर से इसकी अनुमति रद्द कर देने से फिर शिव में इसकी तैयारियां शुरू की गईं। इस तरह अल्प समय की अवधि में विधायक रविंद्र सिंह भाटी और उनकी टीम ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, शिव में आयोजन की अनुमति लेकर कार्यक्रम आयोजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed