फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News Jagdish Bishnoi will represent India in UN

Barmer News: जगदीश बिश्नोई UN में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व, छोटी उम्र में छिन गया था मां-बाप का साथ

Tue, 06 Jun 2023 07:34 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 07:34 AM IST
सार

राजस्थान में बाड़मेर जिले का बेटा मानवाधिकार पर युवाओं में आज भारत का प्रतिनिधित्व यूएन में करेगा। जगदीश बिश्नोई वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। मानवाधिकार पर यूएन में आज से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। वहां भारत की ओर से बाड़मेर जिले में धोरीमन्ना के रडू गांव के रहने वाले जगदीश बिश्नोई प्रतिनिधित्व करेंगे।
 

विज्ञापन
Barmer News Jagdish Bishnoi will represent India in UN
जगदीश बिश्नोई UN में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूएन का यह सम्मेलन सम्मेलन छह जून से नौ जून तक थाईलैंड के बैंकॉक में यूएन कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित होगा। यह सम्मेलन वैश्विक सहयोग और समन्वय के लिए एक मंच का कार्य करता है, जिसमें विभिन्न देशों के सरकारी अधिकारी, नागरिक, समाज के नेताओं, मानवाधिकार संरक्षकों, व्यापार संघों, विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के बीच वार्तालाप करने का अवसर प्रदान करता है।

विज्ञापन


भारत के प्रतिनिधि के रूप में बिश्नोई का महत्वपूर्ण कार्य होगा, सभी संबंधित स्थानीय नेताओं के साथ सहयोग और विचार विमर्श को बढ़ावा देना, उनका मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों के सरकारी अधिकारियों के साथ योजनाबद्ध वार्तालाप और संवादशीलता को बढ़ावा देना होगा। इसके माध्यम से वे वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने, मानवाधिकारों को प्रचारित करने और सतत पोषणीय विकास को आगे बढ़ाने के सामूहिक प्रयास में अपना योगदान देंगे। 
विज्ञापन


उनके समान और योगदान के माध्यम से वह वैश्विक संवाद को भारत में आकर्षित करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर सहयोगी समाधानों के विकास में योगदान करेंगे। जो वैश्विक स्तर पर लोगों को प्रभावित करने के लिए सकारात्मक प्रभाव डालेगा। जगदीश बिश्नोई वर्तमान दिल्ली यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। पूर्व में वह नीति आयोग, भारतीय लोक प्रशासनिक संस्थान जैसे कई केंद्र सरकार की संस्थानों में सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी उम्र में सिर से उठ गया था माता-पिता का साया...
जगदीश बिश्नोई का जन्म जनवरी 1996 में जुड़वा भाई के रूप में हुआ था, कुल चार भाई हैं। बड़ा भाई हरीश सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और दो इनसे छोटे हैं, लेकिन तीन साल की छोटी उम्र में एक एक्सीडेंट में पिता मंगलाराम का देहांत हो गया था। पिता की मौत को एक साल  भी नहीं हुआ था और कैंसर की बीमारी से जूझ रहे माता रावणी देवी का भी निधन हो गया। घर में बूढ़े दादा-दादी थे, समय गुजरने लगा और पांचवी तक की पढ़ाई गांव से की। उसके बाद 12वीं तक गुरुकुल स्कूल धोरीमन्ना से पढ़ाई कर आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली पढ़ने की जिद करने लगा, जिसके बाद गुरुकुल स्कूल के निदेशक गणपत गिला ने जगदीश के सपनों को पूरा करते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाया। 


जगदीश का मन लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ने लगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री लेकर आगे की पढ़ाई के लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी काशी से लोक प्रशासन में एमए की पढ़ाई पूरी की वर्तमान में पीएचडी चल रही है। मां-बाप को खोने के बाद भी जिद और हौसले को जारी रखते हुए आज यह मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए जगदीश बिश्नोई को हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed