{"_id":"64895798323fe9999f065cf9","slug":"barmer-news-encroachment-removed-from-300-bighas-of-government-land-traffic-system-smooth-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: अरबों रुपये की 300 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, ठेलों को हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: अरबों रुपये की 300 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, ठेलों को हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू की
Wed, 14 Jun 2023 11:31 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:31 AM IST
सार
बाड़मेर में सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे कब्जे को लेकर नगर परिषद ने सख्त कदम उठाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में नगर परिषद ने सरकार की बेशकीमती जमीन भू-माफियाओं द्वारा किए गए अस्थाई निर्माण को ध्वस्त करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कार्रवाई से सरकार की अरबों रुपये की जमीन अतिक्रमण से आजाद हो चुकी है।
विज्ञापन
सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर नगर परिषद के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने शहर के सोन नाड़ी के पास 124 बीघा, रोहिडा पाड़ा, जूना किराडू मार्ग, नगर परिषद की कॉलोनी सिद्धार्थ नगर शिवकर रोड और टाउनशिप कॉलोनी सहित करीब 300 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान नगर परिषद ने कृषि भूमि पर बिना भू रूपांतरण के विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए निर्माणों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बाड़मेर शहर के आसपास सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन की किरकिरी हो रही थी। इसी के चलते नगर परिषद की टीम ने इन अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन लेते हुए सरकारी जमीन पर कभी लोगों के अवैध कब्जों को ध्वस्त करते हुए सरकार की करोड़ों रुपये की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त किया।
विज्ञापन
बिना पुलिस की मदद के दिया कार्रवाई को अंजाम...
नगर परिषद के आयुक्त योगेश आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया, नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए करीब 300 बीघा से ज्यादा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। लोगों ने इन जमीनों पर ईटों की दीवारें और छीणे लगाकर तारबंदी करते हुए कब्जे किए थे और कई भूखंडों की नीवें भरी गई थी। नगर परिषद ने मंगलवार को पांच टीमें बनाकर चार बुलडोजर, एक हैमर मशीन के साथ नगर परिषद के 100 से ज्यादा कार्मिकों ने मैदान में उतरते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान नगर परिषद ने पुलिस से इमदाद नहीं ली।
विज्ञापन
बाड़मेर नगर परिषद ने उठाया बड़ा कदम...
बाड़मेर शहर में कई साल से सड़कों पर जी का जंजाल बने अवैध ठेलों पर नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाते हुए बड़ी करवाई को अंजाम दिया। परिषद ने आयुक्त योगेश आचार्य के निर्देशन में बिना किसी दवाब के शहर भर में ट्रैफिक व्यवस्था में रोड़ा बन रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान चला कर आमजन को राहत पहुंचाई। इस अभियान के चलते नगर परिषद की अतिक्रमण रोधी दस्ते ने मंगलवार दिन भर शहर भर में कार्रवाई का दौर जारी रहा।
बाड़मेर शहर के विभिन्न सड़क मार्गों पर अवैध रूप से खड़े इन ठेलों के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है, जिसके चलते आमजन को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इन ठेलों की वजह से बाजार में दिनभर भारी जाम लगा रहता है। वाहन तो वाहन लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
सड़क के दोनों ओर ठेलों के चलते सड़कों का रास्ता संकरा हो गया। इस अतिक्रमण को हटाने को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी। इसी मांग के चलते नगर परिषद कार्रवाई को अंजाम दिया।ठेलों को हटाने की कार्रवाई के चलते नगर परिषद की टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन नगर परिषद की टीम में बिना किसी दबाव के कार्रवाई को जारी रखा।
ठेला संचालकों ने कलेक्टर बंगले बाहर ज्ञापन सौंपा...
अतिक्रमण हटाने के बाद देर शाम कार्रवाई के विरोध में कुछ ठेला संचालक बाड़मेर जिला कलेक्टर बंगले के आगे पहुंचे और कार्रवाई रुकवाने की मांग की, जिसके बाद मौके पर पहुंचे उपखंड अधिकारी बाड़मेर समुद्र सिंह भाटी ने समझाइश की, फिर मामला शांत हुआ।
गौरतलब है कि शहर भर में सड़कों पर खड़े इन तीनों को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शहर में इन ठेलों के कारण लंबा जाम भी लग जाता है। इस समस्या को आमजन को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। ठेला संचालकों द्वारा अस्थाई ठेलों का टोकन लेकर नाले व फुटपाथ की जमीन पर स्थाई अतिक्रमण कर दिया। लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग उठ रही थी। इसी को देखते हुए नगर परिषद ने मंगलवार शाम को इन ठेलों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।