{"_id":"66ef7ff9b4f73541f805d6da","slug":"barmer-news-accused-of-forcibly-making-a-person-drink-urine-after-entering-a-house-in-barmer-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: घर में घुसे व्यक्ति के साथ घिनौनी हरकत, पिटाई कर पेशाब पिलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: घर में घुसे व्यक्ति के साथ घिनौनी हरकत, पिटाई कर पेशाब पिलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 22 Sep 2024 07:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:55 AM IST
सार
आरोप है कि पीड़ित ने बाड़मेर के एक घर में घुसने की कोशिश थी, जिसके बाद घर के लोगों ने उसे पकड़ा और खेत में ले जाकर पिटाई की। वीडियो में उसे बोतल से कुछ पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
युवक की पिटाई में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर में घर में घुसे व्यक्ति की पिटाई कर जबरन पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पुष्टि नहीं हुई है कि बोतल में पेशाब थी या नहीं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस ने बताया कि पीड़ित सोमवार रात को धाणाऊ क्षेत्र में एक घर में घुसा था। तभी घर में मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की गई और उसे बोतल में कुछ पीने के लिए मजबूर किया। दावा किया जा रहा कि बोतल में पेशाब थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई की। आरोप है कि पीड़ित व्यक्ति ने रात में एक घर में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन घर में मौजूद लोगों ने उसको पकड़ लिया। उसके बाद उसके साथ ये घिनौनी हरकत की गई। हालांकि, अतिरिक्त एसपी बोस ने कहा कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि बोतल में पेशाब था या कुछ और। मामले की जांच जारी है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन