फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer: Municipal Council did a unique experiment, 'Waste to Wonder Park' decorated with attractive artefacts

Barmer: कबाड़ से जुगाड़, नगर परिषद ने किया अनूठा प्रयोग, आकर्षक कलाकृतियों से सजा 'वेस्ट टू वंडर पार्क'

Sat, 01 Mar 2025 08:31 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 08:31 AM IST
सार

पुराने कबाड़ के इस्तेमाल से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर नगर परिषद ने वेस्ट टू वंडर पार्क स्थापित किया है। यहां पुराने टायर, स्क्रैप और अन्य अनुपयोगी सामग्रियों से कई सुंदर कलाकृतियां बनाई गई हैं, जो अब शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण बन गया है।

विज्ञापन
Barmer: Municipal Council did a unique experiment, 'Waste to Wonder Park' decorated with attractive artefacts
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर परिषद की अनूठी पहल के तहत शहर के महावीर पार्क में 'वेस्ट टू वंडर पार्क' स्थापित किया गया है। इस पार्क में पुराने टायर, क्षतिग्रस्त वाहन और अन्य बेकार वस्तुओं से आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई हैं। शुक्रवार को नगर परिषद अधिकारियों की उपस्थिति में इस पार्क का उद्घाटन किया गया, जो अब शहर के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन


नगर परिषद आयुक्त श्रवणसिंह राजावत ने बताया कि यह पार्क बच्चों और आमजन के मनोरंजन के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है। सहायक अभियंता पुरखाराम ने जानकारी दी कि यहां पुराने टायर, स्क्रैप और अन्य अनुपयोगी सामग्रियों से तोप, कुर्सियां, झूले, तितलियां, स्कूटर, चश्मा और बाइक जैसी कलाकृतियां बनाई गई हैं। साथ ही टायर और क्रेट का उपयोग कर पौधारोपण किया गया है।
विज्ञापन


पार्क में स्वच्छता संदेश लिखवाए गए हैं ताकि लोग स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें। इसमें कुल 20 आकर्षक आकृतियां विकसित की गई हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक अरुण कुमार, स्वच्छ भारत मिशन से हर्षपाल, रमेश कड़ेला, जीतू परमार सहित संबंधित फर्म के शुभम एवं सुमित उपस्थित रहे। पार्क को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे, जिन्होंने नगर परिषद की इस पहल की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed