फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer government teacher raped student in school pressurized her for abortion

Rajasthan: शिक्षक ने स्कूल में छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गर्भपात के लिए दवा लाकर दी, ऐसे फंसा

Wed, 04 Oct 2023 09:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Oct 2023 09:58 PM IST
सार

बाड़मेर में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्रा के साथ स्कूल में दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई, जानकारी लगने पर आरोपी ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया और दवा लाकर दी। लेकिन, परिजन उसे लेकर अस्पताल चले गए, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

विज्ञापन
Barmer government teacher raped student in school pressurized her for abortion
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सरकारी शिक्षक ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। जानकारी लगने पर आरोपी शिक्षक ने पीड़िता पर गर्भपात का दबाव बनाया और इसके लिए दवा भी लाकर दी। लेकिन, पीड़िता के दवा खाने से पहले परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंच गए, जहां उसके डेढ़ महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई। जिसके बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया। पीड़ित को बाड़मेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकरी के अनुसार घटना जिले के धनाऊ थाना इलाके की है। 19 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस साल उसने 12वीं की परीक्षा इलाके के एक स्कूल से पास की थी। जिसके बाद उसने कॉलेज में दाखिला ले लिया। करीब दो महीने पहले वह स्कूल के बाहर से निकल रही थी। इस दौरान शिक्षक बालाराम पुत्र मुकनाराम ने उसे बुलाया। 
विज्ञापन


उसने बाद में आने की बात कही तो शिक्षक बालाराम उसे बार-बार बुलाने लगा, इस पर वह अंदर चली गई। इसके बाद आरोपी शिक्षक उसे स्कूल में बने कार्यालय में ले गया। जहां डरा-धमकाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। 28 सितंबर को पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी आरोपी शिक्षक को लगी तो वह गर्भपात का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने उसे गर्भपात के लिए दवा भी लाकर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एक अक्तूबर को पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने परिजनों को युवती की सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। अगले दिन परिजन युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां हुई सोनोग्राफी में युवती डेढ़ महीने की गर्भवती पाई गई। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता से बात कर घटना की जानकारी ली और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षक पीड़िता के पड़ोस में रहता है। पड़ोसी होने के नाते दोनों पहले से एक दूसरे को पहले से जानते थे। इधर, केस दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed