फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer Due to domestic dispute three people of the same family committed suicide by jumping into ditch

Barmer News: घरेलू कलह के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों ने टांके में कूदकर दी जान, चप्पल देखकर हुई पहचान

Sun, 01 Oct 2023 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 01 Oct 2023 09:56 PM IST
सार

बाड़मेर जिले में घरेलू कलह के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने टांके में कूदकर जान दे दी। बता दें कि चौहटन में बूठ राठौडान गांव के भीलों की ढाणी की घटना है।

विज्ञापन
Barmer Due to domestic dispute three people of the same family committed suicide by jumping into ditch
पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की पानी टांके में डूबने से मौत होने की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शव को बाहर निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। मृतक मां-बेटा और पुत्र वधू हैं। घटना बाड़मेर के चौहटन उपखंड क्षेत्र के बूठ राठौडान गांव के भीलों की ढाणी की है।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार दोपहर बूठ राठौडान ग्राम पंचायत के भीलों की ढाणी गांव में विवाहिता अणछी देवी (50) पत्नी जगमालराम, बेटा हितेश (25) और पुत्रवधु लहरी देवी (23) के खेत में बने पानी के टांके में शव तैरते हुए मिलने से ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को बाहर निकालकर कर पोस्टमॉर्टम के लिए चौहटन के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल, अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते विवाहिता के पुत्र पहले टांके में कूदा और पति को आत्महत्या करता देख उसकी पत्नी भी टांके में कूद गई। बेटे और बहू को टांके में डूबता देख मां दोनों को बचाने के प्रयास में टांके में कूद गई और तीनों को टांके में पानी गहरा होने के चलते डूबने से मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन


टांके के बाहर चप्पलों से परिवारजनों को घटना को मिली जानकारी
परिवार के लोगों को जब बहुत देर तक तीनों घर पर नहीं दिखे तो इधर-उधर ढूंढा। इसके बाद परिजनों को टांके के पास चप्पल पड़ी देखकर शक हुआ। टांके में झांक कर देखा तो तीनों के शव तैरते हुए दिखाई दिए। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी, घटना की जानकारी मिलने पर चौहटन डीएसपी सुखराम विश्नोई और चौहटन थानाधिकारी जयकिशन सोनी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को बाहर निकालकर चौहटन उप जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक की जांच में पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या करने की बात निकल कर सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed