{"_id":"67cede619a961a3d1900a542","slug":"barmer-district-peace-committee-meeting-view-of-holi-ramzan-emphasis-maintaining-mutual-love-and-brotherhood-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: होली और रमजान के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक, आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: होली और रमजान के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक, आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने पर जोर
Mon, 10 Mar 2025 06:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Mar 2025 06:13 PM IST
सार
Holi And Ramzan News: बाड़मेर जिले में होली और रमजान के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
जिला शांति समिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी होली और रमजान त्योहार के मद्देनजर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह मीणा और अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत की मौजूदगी में हुई। बैठक के दौरान बाड़मेर के आपसी प्रेम और सौहार्द को बनाए रखने पर जोर दिए गया। बता दें कि यह बैठक पहले जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली थी। लेकिन किसी वजह से उनका आज का बाड़मेर दौरा कैंसिल हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को बैठक पुलिस सभागार में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न धर्मों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सभी उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने जोधपुर रेंज आईजी के आज के बाड़मेर दौरे के कैंसिल होने की जानकारी देते हुए कहा कि बाड़मेर जिले में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहते हैं। हमारी कोशिश है कि यह आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे और आगामी त्योहार की खुशी और शांति के साथ मनाए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे को बनाए रखने में सहयोग करें। सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलाने वाले के खिलाफ पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि दोनों त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने कहा कि आपसी सौहार्द में किसी तरह का कोई विघ्न नहीं पड़ना चाहिए। आगामी दिनों में कई प्रमुख त्योहार आ रहे हैं। बाड़मेर के आपसी प्रेम और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहारों को मनाना है। यह सब बातें मन से होनी चाहिए न कि दिखावटी। बैठक में उपखंड अधिकारी वीराराम, एएसपी जस्साराम बॉस सहित कई अधिकारी और सीएसजी सदस्यों एवं विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे।