{"_id":"64315cdc6e15bc2559036263","slug":"barmer-dalit-woman-rape-murder-bjp-leader-rajendra-rathod-and-satish-poonia-attacked-the-gehlot-government-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से रेप-मर्डर: राजेन्द्र राठौड़, पूनिया और चौधरी ने गहलोत सरकार को घेरा, कहा- ये सरकार के माथे पर कलंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से रेप-मर्डर: राजेन्द्र राठौड़, पूनिया और चौधरी ने गहलोत सरकार को घेरा, कहा- ये सरकार के माथे पर कलंक
Sat, 08 Apr 2023 05:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 08 Apr 2023 05:53 PM IST
सार
बाड़मेर के बालोतरा में विवाहिता से रेप, एसिड से जिंदा जलाने और उपचार के दौरान जोधपुर में पीड़िता की मौत हो जाने के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने गहलोत सरकार को बिगड़ी कानून व्यवस्था पर जमकर आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उप नेता सतीश पूनिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा-बाड़मेर के बालोतरा की घटना लोमहर्षक वारदात के रूप में सामने आई है। 24 घंटे तक पीड़िता को हॉस्पिटल में मरणासन्न हालात में भर्ती कराया गया, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
राजस्थान में हर सप्ताह एक निर्भया कांड जन्म ले रहा है, यह सरकार के माथे पर कलंक है। सरकार ना जाने किसकी सरपरस्ती में ऐसे दुर्दांत अपराधियों पर कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने का काम नहीं करती । ऑनलाइन और अनिवार्य एफआईआर दर्ज का दावा करने वाली सरकार का असली चेहरा बाड़मेर के बालोतरा की इस घटना से सामने आ गया है।
विज्ञापन
सरकार किस काम की और किस नाम की है-पूनिया
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गृहमंत्री भी हैं, उन्हीं के संभाग में दुष्कर्म की यह घटना होती है, तो सवाल खड़ा होता है कि सरकार किस काम की है, सरकार किस नाम की है। पचपदरा थाना क्षेत्र में महिला के साथ जिस तरीके से दुष्कर्म की घटना हुई, एसिड से जलाकर मारा गया। यह राजस्थान की मातृशक्ति पर एक चुनौती खड़ी हुई है। इस पूरी घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। पूनिया ने कहा- सरकार को चाहिए कि तत्काल दोषियों को सख्त सजा फास्ट-ट्रैक के जरिए मिले और पीड़िता के परिवार को संबल दे। लेकिन सरकार के पाप धुलेंगे नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था लगातार सुर्खियों में है। जो शांतिपूर्ण राजस्थान कभी अपनी शांति और सद्भाव के लिए जाना जाता था, उसको शायद ग्रहण लग गया है। लेकिन ग्रहण से बड़ी चुनौती लापरवाही, अनदेखी और कमजोर पुलिसिंग की है।
इसी का नतीजा है कि राजस्थान अब नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों में रोजाना औसतन 17 बलात्कार और 7 हत्याएं के आंकड़े से अलंकृत है। पूनियां बोले-कांग्रेस सरकार का इकबाल तो खत्म हुआ ही है, लेकिन मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को लांघ चुके हैं। मुख्यमंत्री में यदि गैरत और ईमान होता तो शायद राजस्थान की कानून व्यवस्था नियंत्रित होती। राजस्थान में आज की तारीख में कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती है।
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का ट्वीट
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने ट्वीट कर राजस्थान कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा कि लचर कानून व्यवस्था के कारण अपरधियों में कानून का खौफ खत्म हो चुका है।
क्या है पूरा मामला ?
बाड़मेर के बालोतरा में पचपदरा थाना क्षेत्र की ढाणी में गुरुवार को एक दलित विवाहित महिला के घर में घुसकर आरोपी शकूर खान ने रेप किया। फिर चेहरे पर एसिड या थिनर डालकर जला दिया। गंभीर हालात में झुलसी महिला को जोधपुर रेफर किया गया। जहां पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता मुंह से लेकर कमर से ऊपर तक 50 फीसदी से ज्यादा जल गई थी। वह घटना के वक्त अकेली थी।
पति मजदूरी करने गया था। बच्चे स्कूल गए थे और घर पर नहीं थे। विवाहिता के चिल्लाने पर परिजन पहुंचे, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। परजिनों और पड़ोसियों ने कंबल डालकर झुलसी अवस्था में पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। झुलसी महिला को पहले बालोतरा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर भर्ती कराया गया।पचपदरा डीएसपी भी विवाहिता के बयान लेने एंबुलेंस के साथ जोधपुर गए।
परिजनों की रिपोर्ट पर रेप समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मामला एक दिन बाद दर्ज किया। मौत के बाद हत्या की धारा भी जोड़ने की मांग उठी है। आरोपी शकूर खान पुत्र कालू खान बांगडी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला से रेप कर ज़िंदा जलाने और अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।