फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer Crime Gang leader arrested for robbery in solar plant

Barmer Crime: सोलर प्लांट में डकैती करने वाली गैंग का सरगना गिरफ्तार, चार जिलों के 13 मामलों में है वांछित

Sun, 25 Jun 2023 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Jun 2023 06:20 PM IST
सार

Barmer Crime: राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोलर प्लांट में डकैती करने वाली गैंग के मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सरगना चार जिलों के 13 मामलों में वांछित चल रहा है।

विज्ञापन
Barmer Crime Gang leader arrested for robbery in solar plant
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर में थाना शिव इलाके के आरंग गांव स्थित सोलर प्लांट में हुई डकैती की घटना में पुलिस ने गैंग के सरगना श्रवण सिंह राजपूत पुत्र अनोप सिंह (28) निवासी नाथडाऊ थाना चामू जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर बाड़मेर जिले से पांच हजार और जैसलमेर से 500 रुपये इनाम घोषित है।

विज्ञापन


एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि 14 जनवरी को आरंग गांव में स्थित सोलर प्लांट पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर जालम सिंह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात करीब दो बजे बिना नंबरी गाड़ियों में करीब 15-20 हथियारबंद लोग जबरन प्लांट में घुस गए। बदमाशों ने उसके और उसके ड्राइवर सुजान दान के साथ मारपीट की और अपनी गाड़ी में डाल राजमथाई की ओर ले गए। जहां लोहे के सरियों और लात-घूंसों से मारपीट कर गले में पहनी सोने की चेन और नगद रुपये छीन लिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह और सीओ धर्मेंद्र डूकिया के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है। सरगना श्रवण सिंह के बारे में डीएसटी के कांस्टेबल शिवरतन और निम्ब सिंह को मिली सूचना पर एसएचओ शिव रामप्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर एवं डीएसटी से विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर के थाना बालेसर इलाके में गांव कुई इन्दा में फरारी काट रहे गैंग के सरगना श्रवण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने सोलर प्लांट के सिक्योरिटी के ठेके के आपसी विवाद पर एक ठेकेदार से सुपारी लेकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

सरगना श्रवण सिंह आला दर्जे का बदमाश है, जो पूर्व में हत्या, डकैती, अपहरण, फिरौती, चोरी और अवैध हथियार रखने की कुल चार मामलों में जेल जा चुका है। यह नाबालिग और पढ़े-लिखे युवाओं को पैसे का लालच देकर अपनी गैंग में शामिल कर गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस की टीम गैंग के अन्य सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है।


चार जिलों के 13 मामलों में वांछित...
आरोपी थाना शिव बाड़मेर में सोलर प्लांट में डकैती, थाना जसोल बाड़मेर में हत्या का प्रयास और फायरिंग, थाना कोलायत बीकानेर में सोलर प्लांट में डकैती, चोरी और हत्या का प्रयास के तीन मामले, थाना सांगड के लाला सोलर प्लांट में डकैती, थाना सांकड़ा जैसलमेर में चोरी की तीन वारदातों, थाना देचू जोधपुर ग्रामीण में बस जलाने के मामले में, थाना चामू जोधपुर ग्रामीण ने जीरा चोरी, मारपीट और चोरी के दो मामलों और थाना शेरगढ़ जोधपुर ग्रामीण में शादी समारोह में अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed