फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer Crime Case of breaking and robbing an ATM machine full of Rs 38.31 lakh three arrested

Barmer Crime: 38.31 लाख रुपये से भरी ATM मशीन तोड़कर लूटने का मामला, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 05:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 05:42 PM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में 38.31 लाख रुपये से भरी एटीएम मशीन तोड़कर लूटने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Barmer Crime Case of breaking and robbing an ATM machine full of Rs 38.31 lakh three arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर में एक साल पहले थाना नागाणा क्षेत्र के कवास कस्बे से 38.31 लाख रुपये से भरा एटीएम तोड़कर ले जाने की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी रसूल खान उर्फ कन्नू खान पुत्र अलादीन (27) समेत ईदे खान पुत्र अलादीन (29) तथा बीरबल खान पुत्र दाऊद (24) निवासी रायथन खान की ढाणी थाना साकड़ा जिला जैसलमेर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि 14 जून 2022 की रात थाना नागाणा इलाके के कस्बा कवास में संचालित एसबीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम बूथ से अज्ञात बदमाश एटीएम मशीन तोड़ कर ले गये। एटीएम में 38 लाख 31 हजार 500 रुपये थे। एसबीआई की एटीएम मैनेजमेंट कंपनी ट्रांसेक्शन इंटरनेशनल जयपुर के कर्मी विक्रम सिंह चौहान की रिपोर्ट पर 15 जून को मुकदमा दर्ज कर अज्ञात मुल्जिमों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


पूर्व में आरोपी सोगत खान और गोपे खान को किया था गिरफ्तार...
मामले में थाना पुलिस ने पूर्व में आरोपी सोगत खान निवासी थाना देचू और गोपाल खान उर्फ गोपे निवासी थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से चोरी गई एटीएम मशीन और चुराए गए रुपयों से खरीदा गया 12 लाख रुपये कीमत का ट्रक बरामद किया जा चुका है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी और साथियों की तलाश के लिए एसपी दिगंत आनंद द्वारा एएसपी सतेंद्र पाल सिंह के सुपरविजन में एसएचओ नागाणा नरपत दान की टीम गठित की गई। गठित की गई टीम द्वारा अब जैसलमेर में सांकड़ा क्षेत्र से मुख्य आरोपी रसूल खान उर्फ कन्नू खान, ईदे खान और बीरबल खान को गिरफ्तार किया गया है। रसूल खान के विरुद्ध 10, ईदे खान के विरुद्ध चार तथा बीरबल खान के विरुद्ध एक आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर के बेरु इलाके में भी एटीएम तोड़ने की वारदात की...
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि इस गिरोह द्वारा वारदात से पहले एटीएम मशीन की रैकी की गई थी। इससे पहले इन्होंने जोधपुर के बेरु इलाके में भी एटीएम तोड़ने की वारदात की है। इन्होंने घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर गाड़ी जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी की थी। घटना के बाद सोगत खां के गांव कनोडिया महासिंग में खेत पर एटीएम ले जाकर मशीन से रुपये निकाले गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed