फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer: BSF jawan shot himself on duty, was posted at Bhada border post in Bakhasar

Barmer : बीएसएफ के जवान ने ऑन ड्यूटी खुद को गोली मारी, बाखासर में भाडा बॉर्डर की चौकी पर तैनात था

Sun, 04 Aug 2024 05:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 05:40 PM IST
सार

बाड़मेर की भारत-पाक सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जम्मू-कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Barmer: BSF jawan shot himself on duty, was posted at Bhada border post in Bakhasar
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले की भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। बाड़मेर जिले में बाखासर इलाके में भाडा बॉर्डर की चौकी पर तैनात जवान ने उस समय खुद को गोली मारी, जब वह ड्यूटी पर तैनात था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जवान की पहचान बीएसएफ की 83 बटालियन के बनारसीलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही बाखासर थाना पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल जवान की आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए बाड़मेर के राजकीय अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed