{"_id":"691951e0174e9f30b5071cd1","slug":"baran-news-goons-brutally-assault-youth-in-middle-of-the-road-to-show-dominance-police-launch-investigation-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran News: कस्बे में दबंगई दिखाने बदमाशों ने बीच सड़क युवक को बेरहमी से पीट दिया, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran News: कस्बे में दबंगई दिखाने बदमाशों ने बीच सड़क युवक को बेरहमी से पीट दिया, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 16 Nov 2025 09:54 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 16 Nov 2025 09:54 AM IST
सार
कस्बे में अपनी दबंगई दिखाने के लिए कुछ बदमाशों ने जबरन एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दबंगई दिखाने युवक को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के अटरू कस्बे में बदमाशों ने अपना दबदबा बनाने के लिए मामूली बात पर एक युवक के साथ बीच सड़क पर पिटाई कर दी और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन
कस्बे के राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी सियाराम ने बताया कि उनके बेटे शिवम वैष्णव को 4–5 युवकों ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लाठी, प्लास्टिक पाइप, लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट अटरू थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Tonk News: अंता उपचुनाव में हार पर भाजपा की प्रतिक्रिया, मंत्री कन्हैयालाल बोले- कमियों की करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि तरुण हरिजन, शाहिल, अनुराग और दो अन्य युवकों ने शिवम पर हमला किया। आरोपियों की आपराधिक प्रवृत्ति और कस्बे में दहशत फैलाने की नीयत के चलते उन्होंने सरेआम युवक की पिटाई की और वीडियो वायरल कर अपनी दबंगई दिखाने की कोशिश की।
अटरू थाना प्रभारी कल्याण सिंह चौधरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल करवा दिया गया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।