{"_id":"647459c693b2258bf0049395","slug":"baran-video-of-bride-eating-gutkha-in-mass-marriage-goes-viral-2023-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baran: विवाह संपन्न होते ही गुटखा खाती दिखी दुल्हन, बीच मंडप में प्रेमिका ने किया हंगामा, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran: विवाह संपन्न होते ही गुटखा खाती दिखी दुल्हन, बीच मंडप में प्रेमिका ने किया हंगामा, जानें क्या है मामला
Mon, 29 May 2023 01:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 29 May 2023 01:48 PM IST
सार
बारां के सामूहिक विवाह सम्मेलन के रोचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कहीं दुल्हन पति के सामने गुटखा खा रही है तो कहीं बीच विवाह में प्रेमिका का हंगामा दिख रहा है।
विज्ञापन
विवाह के बाद गुटखा खाती दुल्हन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बारां में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, क्षेत्र के विधायक और खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने हाल ही में सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचकर नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया था। अब उसी उसके बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें विदाई की बेला पर एक दुल्हन गुटखे का पाउच फाड़कर स्टाइल से खाते दिखाई दे रही है। जिसे पास में खड़ी एक कार से किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
बारां जिले में मंत्री प्रमोद जैन भाया और जैन गोसेवा संघ की ओर से 26 मई 2023 को 2222 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह करवाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया गया। अब उसी सामूहिक विवाह सम्मेलन में बने वीडियो रोचक हरकतों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी होने के बाद एक-दूल्हा-दुल्हन का ऐसे ही चौंकाने वाला चर्चित वीडियो उजागर हुआ है, जिसमें विदा लेकर घर समय दुल्हन के स्टाइल को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
विज्ञापन
Baran: विवाह संपन्न होते ही दुल्हन ने खाया गुटखा, गिनीज बुक दर्ज बारां सामूहिक विवाह सम्मेलन के वीडियो वायरलhttps://t.co/pxUQ4pIZ8Z pic.twitter.com/HOBXWmtVDR
विज्ञापन विज्ञापन— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) May 29, 2023
एक दूल्हा शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ घर जाने की तैयारी कर रहा था। दूल्हा किसी को कॉल कर रहा था। इसी बीच दुल्हन ने हाथ में गुटखे का पाउच निकाला उसमें जर्दा मिलाकर मिक्स किया। अपने पति के सामने ही फट से खा लिया। इस सीन को दूल्हा और दुल्हन के आगे खड़ी कार के अंदर बैठे किसी दूसरे दूल्हे और उसके दोस्तों ने पीछे के ग्लास से मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। फिर दुल्हन के गुटखा खाते हुए सीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
Trending Videos
बीच विवाह में पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
प्रेमिका फेरों के वक्त सामूहिक विवाह समारोह में जा धमकी और प्रेमी के दूसरी लड़की से शादी करने पर हंगामा कर दिया
बताया जा रहा है कुछ और भी वीडियो इसी तरीके से वायरल हो रहे हैं। जिनमें एक प्रेमिका विवाह सम्मेलन में फेरों के दौरान आ धमकी और प्रेमी द्वारा शादी करने का विरोध जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद लोगों ने काफी समझाइश कर प्रेमिका को वहां से भेजा। इसी तरह खाने के लिए भी उमड़ी भीड़ के वीडियो वायरल हैं। जो लोगों की हंसी छुड़ा रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कुछ और भी वीडियो इसी तरीके से वायरल हो रहे हैं। जिनमें एक प्रेमिका विवाह सम्मेलन में फेरों के दौरान आ धमकी और प्रेमी द्वारा शादी करने का विरोध जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद लोगों ने काफी समझाइश कर प्रेमिका को वहां से भेजा। इसी तरह खाने के लिए भी उमड़ी भीड़ के वीडियो वायरल हैं। जो लोगों की हंसी छुड़ा रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।