फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran video of bride eating gutkha in mass marriage goes viral

Baran: विवाह संपन्न होते ही गुटखा खाती दिखी दुल्हन, बीच मंडप में प्रेमिका ने किया हंगामा, जानें क्या है मामला

Mon, 29 May 2023 01:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 29 May 2023 01:48 PM IST
सार

बारां के सामूहिक विवाह सम्मेलन के रोचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कहीं दुल्हन पति के सामने गुटखा खा रही है तो कहीं बीच विवाह में प्रेमिका का हंगामा दिख रहा है।

विज्ञापन
Baran video of bride eating gutkha in mass marriage goes viral
विवाह के बाद गुटखा खाती दुल्हन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बारां में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, क्षेत्र के विधायक और खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने हाल ही में सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचकर नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया था। अब उसी उसके बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें विदाई की बेला पर एक दुल्हन गुटखे का पाउच फाड़कर स्टाइल से खाते दिखाई दे रही है। जिसे पास में खड़ी एक कार से किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


बारां जिले में मंत्री प्रमोद जैन भाया और जैन गोसेवा संघ की ओर से 26 मई 2023 को 2222 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह करवाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया गया। अब उसी सामूहिक विवाह सम्मेलन में बने वीडियो रोचक हरकतों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी होने के बाद एक-दूल्हा-दुल्हन का ऐसे ही चौंकाने वाला चर्चित वीडियो उजागर हुआ है, जिसमें विदा लेकर घर समय दुल्हन के स्टाइल को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। 
विज्ञापन






एक दूल्हा शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ घर जाने की तैयारी कर रहा था। दूल्हा किसी को कॉल कर रहा था। इसी बीच दुल्हन ने हाथ में गुटखे का पाउच निकाला उसमें जर्दा मिलाकर मिक्स किया। अपने पति के सामने ही फट से खा लिया। इस सीन को दूल्हा और दुल्हन के आगे खड़ी कार के अंदर बैठे किसी दूसरे दूल्हे और उसके दोस्तों ने पीछे के ग्लास से मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। फिर दुल्हन के गुटखा खाते हुए सीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Baran video of bride eating gutkha in mass marriage goes viral
बीच विवाह में पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा। - फोटो : Amar Ujala Digital
प्रेमिका फेरों के वक्त सामूहिक विवाह समारोह में जा धमकी और प्रेमी के दूसरी लड़की से शादी करने पर हंगामा कर दिया
बताया जा रहा है कुछ और भी वीडियो इसी तरीके से वायरल हो रहे हैं। जिनमें एक प्रेमिका विवाह सम्मेलन में फेरों के दौरान आ धमकी और प्रेमी द्वारा शादी करने का विरोध जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद लोगों ने काफी समझाइश कर प्रेमिका को वहां से भेजा। इसी तरह खाने के लिए भी उमड़ी भीड़ के वीडियो वायरल हैं। जो लोगों की हंसी छुड़ा रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed