फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran: Two Brothers Killed, Three Injured in a Severe Car Collision; Airbags in One Car Prevent Major Tragedy

Baran : दो कारों की जोरदार भिड़ंत में कार सवार भाइयों की मौत, तीन घायल, एक कार का एयरबैग खुलने से हादसा टला

Wed, 05 Feb 2025 12:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 12:09 AM IST
सार

जिले के मांगरोल थाना इलाके में दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार सवार दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दूसरी कार में समय रहते एयरबैग खुलने से उसमें बैठे व्यक्ति को थोड़ी चोटें आई हैं।
 

विज्ञापन
Baran: Two Brothers Killed, Three Injured in a Severe Car Collision; Airbags in One Car Prevent Major Tragedy
बारां में हुआ सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बारां जिले के मांगरोल थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो कारों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल और मृतक एक ही कार में बैठे हुए थे। जबकि दूसरी कार में सवार व्यक्ति को चोट लगी है लेकिन समय रहते कार का एयरबैग खुलने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


मांगरोल थाने के थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि यह हादसा मांगरोल से श्योपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुआ है। कार में सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटाने पर सामने आया कि एक कार में मांगरोल थाना इलाके के बमोरी गांव निवासी देवकरण, भाई बद्रीलाल, पराग, जीवनराम और विष्णु बैठे हुए थे। हादसे में बद्रीलाल और देवकरण की मौत हो गई। ये दोनों आपस में भाई भी थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में गिरी दूसरी कार

वहीं दूसरी कार में जो लोग बैठे थे, वे हादसे वाली जगह पर नहीं दिखे। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई तो सामने आया कि कार में सवार लोग हादसे के थोड़ी देर बाद ही कार लेकर वहां से चले गए थे। संभावना जताई जा रही है कि दूसरी कार में मौजूद लोगों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, जो उन्हें अपने साथ ले गए। थानाधिकारी महेंद्र मीणा का कहना है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे की तरफ चली गई और खेत के आसपास लगी तारबंदी से जा टकराई, जबकि दूसरी कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed