फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran election: Cross voting on behalf of BJP, MP Dushyant Singh's office vandalized

बारां जिला प्रमुख चुनाव: भाजपा की ओर से क्रॉस वोटिंग, सांसद दुष्यंत सिंह के कार्यालय पर तोड़फोड़

Thu, 23 Dec 2021 09:16 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: Amit Mandal Updated Thu, 23 Dec 2021 09:16 PM IST
सार

नाराज कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्यालय पर किया पथराव कारों के तोड़े शीशे कार्यालय के अंदर कुर्सियों को फेंका। बवाल काटने वाले कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग कई कार्यकर्ताओं को आई चोटें। 
 

विज्ञापन
Baran election: Cross voting on behalf of BJP, MP Dushyant Singh's office vandalized
भाजपा में घमासान - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के बारां जिले में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस को तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर बल प्रयोग करना पड़ा। कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं। आज बारा जिला परिषद के जिला प्रमुख का चुनाव था। हाल में हुए चुनाव में भाजपा को 25 वार्डों में 13 में सफलता मिली थी। ऐसे में भाजपा का बोर्ड बारां जिला परिषद में बनना था। लेकिन ऐन वक्त पर बाजी पलट गई। भाजपा जिला प्रमुख की प्रत्याशी प्रियंका शर्मा को 25 में से 12 और कांग्रेस की जिला प्रमुख प्रत्याशी उर्मिला जैन को 13 वोट मिले।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से क्रॉस वोटिंग 
ऐन वक्त पर भाजपा की ओर से एक वोट की क्रॉस वोटिंग हुई जिससे कांग्रेस के बल्ले-बल्ले हो गई। राजस्थान सरकार में खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया कांग्रेस के बैनर से बारां जिला प्रमुख निर्वाचित हो गईं जबकि कांग्रेस के पास 12 वोट थे। भाजपा के पक्ष में परिणाम नहीं आने और क्रॉस वोटिंग से कार्यकर्ता आवेश में आ गए और भड़क उठे। इन्होंने सांसद दुष्यंत सिंह के कार्यालय पर अंदर जमकर तोड़फोड़ की और कुर्सियां फेंकीं। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।
विज्ञापन


गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे तक लगाए। स्थिति को काबू करने के लिए बारां पुलिस प्रशासन ने सांसद दुष्यंत सिंह के कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया। कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा काटने से भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी और कोटा दक्षिण के भाजपा विधायक संदीप शर्मा और पार्टी के नेता छगुन माहूर सांसद कार्यालय के अंदर कैद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा का बहुमत होने के बावजूद जिला प्रमुख नहीं बनने से बेहद खफा हैं। भाजपा की ओर से प्रियंका शर्मा को जिला प्रमुख का प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन अपनी ही पार्टी के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की ओर से क्रॉस वोटिंग कर देने से प्रियंका शर्मा जिला प्रमुख नहीं बन पाईं और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। जिला प्रमुख चुनाव परिणाम पक्ष में नहीं आने पर हंगामे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्यालय पर पथराव किया। साथ ही वहां खड़ी कारों के शीशों को भी पत्थर बरसाते हुए तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed