{"_id":"6464af7c2039a278aa062595","slug":"baran-crime-youth-arrested-while-carrying-smack-18-15-grams-of-smack-seized-police-engaged-investigation-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran Crime: 18.15 ग्राम स्मैक ले जाते हुए तस्कर गिरफ्तार, पुलिस युवक से कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran Crime: 18.15 ग्राम स्मैक ले जाते हुए तस्कर गिरफ्तार, पुलिस युवक से कर रही पूछताछ
Wed, 17 May 2023 04:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 17 May 2023 04:12 PM IST
सार
बारां जिले के छबड़ा थाना एरिया में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध स्मैक ले जाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारां जिले के छबड़ा थाना पुलिस ने 18.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ में जुटी हुई है। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों गांजा, स्मैक, अफीम डोडा चूरा आदि की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थानाधिकारियों व वृत्ताधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके तहत एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन व डीएसपी छबड़ा पूजा नागर के नेतृत्व में छबड़ा सीआई छुट्टनलाल मीणा टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धरनावदा रोड़, चांचौड़ा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद कासिम उर्फ शानू को डिटेन कर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास 18.15 ग्राम अवैध स्मैक मिली, जिस पर पुलिस में आरोपी छीपाबड़ौद हाल छबड़ा निवासी मोहम्मद कासिम उर्फ भानू पुत्र मोहम्मद युनुस को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से 18.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सीआई छुटटनलाल मीणा, हेड कांस्टेबल आकाश शिन्दे, ओमेश, ओमप्रकाश, महेशपाल, सुमेर सिंह, दशरथ सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन