{"_id":"660435fee8d8f3524f071898","slug":"baran-crime-miscreants-escaped-after-firing-in-broad-daylight-and-looted-rs-10-lakh-75-thousand-from-uco-bank-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran Crime: बदमाश दिनदहाड़े फायरिंग कर यूको बैंक में घुसे, हथियार के बल पर 10 लाख 75 हजार रुपये लूटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran Crime: बदमाश दिनदहाड़े फायरिंग कर यूको बैंक में घुसे, हथियार के बल पर 10 लाख 75 हजार रुपये लूटकर हुए फरार
Wed, 27 Mar 2024 08:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:36 PM IST
सार
Baran Crime: बारां के यूको बैंक में बुधवार को हथियार के बल पर लाखों की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक से दो हथियारबंद लुटेरे बैंक में फायरिंग करते हुए घुसे थे।
विज्ञापन
बैंक में पिस्तौल ताने हुए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बारां स्थित यूको बैंक में दो बदमाश दिन दहाड़े फायरिंग करते हुए घुस गए। फिर हथियार के बल पर बैंक से करीब 10 लाख 75 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बारां के सीसवाली थाना क्षेत्र के बड़गाव स्थित यूको बैंक में बुधवार को बाइक से दो हथियारबंद बदमाश पहुंचे। फिर दिन दहाड़े बैंक में फायरिंग करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। दोनों युवक मुंह पर मास्क पहनकर बैंक घुसे थे। उन लोगों ने पहले फायरिंग की, फिर बाद में करीब 10 लाख 75 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।
विज्ञापन