{"_id":"6480604e15fcc63119027c39","slug":"baran-congress-city-president-shot-by-unknown-assailants-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baran: कांग्रेस नगर अध्यक्ष को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, गंभीर हालत में कोटा रेफर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baran: कांग्रेस नगर अध्यक्ष को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, गंभीर हालत में कोटा रेफर, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 07 Jun 2023 04:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 07 Jun 2023 04:17 PM IST
सार
कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और पूर्व सभापति गौरव शर्मा पर अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गौरव शर्मा को कोटा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल से सबूत जुटाती पुलिस टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारां शहर के तलावड़ा रोड पर बदमाशों ने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और पूर्व सभापति गौरव शर्मा को गोली मार दी। घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने लहूलुहान हालत में नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको कोटा रेफर कर दिया गया। इधर, घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसपी राजकुमार चौधरी, एएसपी जिनेन्द्र जैन समेत पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा बुधवार को तलावड़ा रोड स्थित निजी जगह पर बैठे हुए थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने रंजिश को लेकर उन पर फायर दिया। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच में सामने आया है कि मौके से एक व्यक्ति गुजर रहा था, जिसने उन्हें लहूलुहान हालत में पड़ा देख अन्य परिचितों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में नगर अध्यक्ष को अस्पताल पहुंचाया। उनके परिजनों की ओर परिचितों की भीड़ लग गई।
बारां के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत होने पर कोटा रेफर कर दिया गया। एसपी चौधरी ने बताया की फिलहाल घटना को लेकर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। संभवत: प्रॉपर्टी के विवाद में रंजिश के चलते हमला किया गया हो। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर भेजी गई हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।