फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran Congress city president shot by unknown assailants

Baran: कांग्रेस नगर अध्यक्ष को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, गंभीर हालत में कोटा रेफर, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jun 2023 04:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 07 Jun 2023 04:17 PM IST
सार

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और पूर्व सभापति गौरव शर्मा पर अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गौरव शर्मा को कोटा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Baran Congress city president shot by unknown assailants
घटनास्थल से सबूत जुटाती पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बारां शहर के तलावड़ा रोड पर बदमाशों ने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और पूर्व सभापति गौरव शर्मा को गोली मार दी। घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने लहूलुहान हालत में नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको कोटा रेफर कर दिया गया। इधर, घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसपी राजकुमार चौधरी, एएसपी जिनेन्द्र जैन समेत पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा बुधवार को तलावड़ा रोड स्थित निजी जगह पर बैठे हुए थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने रंजिश को लेकर उन पर फायर दिया। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच में सामने आया है कि मौके से एक व्यक्ति गुजर रहा था, जिसने उन्हें लहूलुहान हालत में पड़ा देख अन्य परिचितों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में नगर अध्यक्ष को अस्पताल पहुंचाया। उनके परिजनों की ओर परिचितों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


बारां के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत होने पर कोटा रेफर कर दिया गया। एसपी चौधरी ने बताया की फिलहाल घटना को लेकर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। संभवत: प्रॉपर्टी के विवाद में रंजिश के चलते हमला किया गया हो। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर भेजी गई हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed