{"_id":"699834a7b923ebc2cf04a4b1","slug":"suspects-who-entered-the-former-chief-ministers-program-turned-out-to-be-professional-pickpockets-banswara-news-c-1-1-noi1402-3972127-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में घुसे संदिग्ध निकले पेशेवर जेबकतरे, व्यापारी ने दर्ज कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में घुसे संदिग्ध निकले पेशेवर जेबकतरे, व्यापारी ने दर्ज कराया मामला
Fri, 20 Feb 2026 04:14 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 04:14 PM IST
सार
Banswara News: बांसवाड़ा में मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने आईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यक्रम के दौरान पकड़े गए तीन संदिग्ध पेशेवर जेबकतरे निकले हैं। उनके खिलाफ एक व्यापारी ने घाटोल थाने में प्रकरण भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में घुसे थे पेशवर जेबकतरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे में मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने आईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यक्रम के दौरान पकड़े गए तीन संदिग्ध पेशेवर जेबकतरे निकले हैं। उनके खिलाफ एक व्यापारी ने घाटोल थाने में प्रकरण भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
घाटोल थानाधिकारी रमेश पन्नू ने बताया कि पीड़ित मेवाराम निवासी जालोर ने रिपोर्ट दी कि वह घाटोल में फर्नीचर का काम करता है। अपने दोस्तों के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने आया था। दोपहर में जब बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे, उस समय अचानक दो लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए। तीसरे व्यक्ति ने उसके कुर्तें की जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में 22 हजार रुपये और कागजात थे। वारदात के बाद आरोपी भीड़ में घुस गए। शोर मचाने पर पुलिस ने तीनों को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन
तीनों इंदौर के निवासी
घाटाले थाने ले जाकर तीनों की तलाशी ली गई। उनके पास मिले मोबाइल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यक्रम से संबंधित जानकारी मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे पेशेवर जेबकतरे हैं। अधिक भीड़ वाली जगहों पर वारदात को अंजाम देते हैं। वे घाटोल भी इसी मंशा से आए थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदौर निवासी मोहम्मद फारुख, लतिश खान और जगदीश मेहरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पढ़ें- Rajasthan: विधानसभा में सरकार का दावा- खाद की कमी नहीं, 72 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर
इंदौर पुलिस से साधा संपर्क
थानाधिकारी ने बतायाकि तीनों आरोपियों के आपराधिक रिकाॅर्ड के लिए इंदौर पुलिस से संपर्क साधा है। तीनों के अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य होने का संदेह जताया जा रहा है। सीआई ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को घाटोल में महाकालेश्वर मंदिर शिखर प्रतिष्ठा और अंबा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सम्मिलित होने आईं थी। उस समय तीनों संदिग्धों की धरपकड़ से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन