फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara Vind Guru Tribal University fourth convocation Governor Kalraj Mishra awarded PDH degree to students

Banswara: गोविंद गुरु जनजातीय विवि का चौथा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल मिश्र ने 11 स्टूडेंट्स को दी PDH उपाधि

Sat, 04 Feb 2023 06:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Feb 2023 06:43 PM IST
सार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बांसवाड़ा के गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के चौथा दीक्षांत समारोह में शिरकत कर संबोदित किया। उन्होंने 30 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल और 11 को पीएचडी उपाधि भी दी।

विज्ञापन
Banswara Vind Guru Tribal University fourth convocation Governor Kalraj Mishra awarded PDH degree to students
राज्यपाल कलराज मिश्र ने 30 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल और 11 को पीएचडी उपाधि दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि दीक्षांत शिक्षा का अंत  नहीं नए जीवन का प्रवेश द्वार है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मौलिक शोध संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया। मिश्र ने जनजातीय विश्वविद्यालय को रिसर्च प्रोजेक्ट्स के तहत आदिवासी अंचलों की परंपराओं और संस्कृति को सहेजने पर भी जोर दिया। मिश्र बांसवाड़ा में गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


30 टॉपर  को गोल्ड मैडल, 11 शोधार्थियों को पीएच.डी
राज्यपाल कलरज मिश्र ने दीक्षान्त समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों की अपेक्षा छात्राओं की संख्या ज़्यादा होने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बालिका शिक्षा के क्षेत्र में एक सुखद और सराहनीय पहल है। कलराज मिश्र ने समारोह में 30 टॉपर  को गोल्ड मैडल, 11 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी।
विज्ञापन


न्यू एजुकेशन पॉलिसी के मुताबिक एंप्लॉयमेंट देने वाले कोर्स तैयार करे यूनिवर्सिटी
मिश्र ने विश्वविद्यालय को नई शिक्षा नीति के तहत ऐसे कोर्स बनाए की ज़रूरत जताई, जिनसे आदिवासी क्षेत्रों की प्रकृति संरक्षण परंपराओं को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने शोध की ऐसी परियोजनाओं पर काम करने की भी जरूरत बताई, जिससे लोक संस्कृति, परंपराओं को आधुनिक नज़रिया मिल सके। उन्होंने रोजगार दिलाने वाले कोर्स तैयार करने, स्किल डेवलपमेंट और स्टूडेंट सेंट्रिक ऐसी एक्टिविटीज चलाने को कहा जिससे स्टूडेंट का ओवरऑल डेवलपमेंट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनजाति क्षेत्र में शिक्षा स्तर में क्रान्ति आई 
समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा कि गोविन्द गुरु जनजाति विश्वविद्यालय के खुलने से जनजाति क्षेत्र में शिक्षा स्तर में क्रान्ति आई है। उन्होंने युवाओं से कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ओवरऑल डवलपमेंट कर रही है और हायर एजुकेशन को लेकर कई योजनाओं को शुरु किया है। जिसका समय पर फायदा लें और अपनी एजुकेशन को स्पीड अप करें। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति आईवी त्रिवेदी ने राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र को स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed