{"_id":"662ccb1a47de0870ee0e41dd","slug":"banswara-news-wife-voted-one-hour-after-cremation-husband-died-in-the-morning-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara News: एक मतदान ऐसा भी, दाह संस्कार के एक घंटे बाद पत्नी ने वोट डाला, सवेरे ही हुई थी पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: एक मतदान ऐसा भी, दाह संस्कार के एक घंटे बाद पत्नी ने वोट डाला, सवेरे ही हुई थी पति की मौत
Sat, 27 Apr 2024 03:23 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:23 PM IST
सार
पति की मृत्यु के कुछ घंटों बाद उसकी पत्नी और रिश्तेदार ने वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। मामला के एक मतदान केंद्र का है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूं तो शादी के मंडप से या अस्पताल से वोट देने पहुंचे मतदाताओं के बहुत किस्से हुए हैं लेकिन बांसवाड़ा में कुछ घंटों पहले अपने पति को खो चुकी महिला और उसके रिश्तेदार वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन
जिले के भूंगड़ा कस्बे में शुक्रवार को मतदान समाप्त होने से कुछ ही मिनट पहले एक ऐसी महिला वोट डालने पहुंची, जिसके पति की मौत कुछ घंटों पूर्व हुई थी। श्रीमती सूरजदेवी का पति गणपतलाल शुक्रवार को मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद चल बसा।
विज्ञापन
उसका एक बेटा विदेश में रहता है और दूसरा बांसवाड़ा में ही किराए के मकान में अलग रहता है। पुत्रों का सहयोग नहीं मिलने से सूरजदेवी ने रिश्तेदारों और पड़ोसियों की मदद से पति गणपतलाल की अंत्येष्टि करवाई।
विज्ञापन
शाम 4 बजे क्रियाकर्म करके घर लौटने के बाद उनके परिचित लोगों ने उन्हें मतदान का महत्व बताया। इसी से प्रेरित होकर सूरजदेवी मतदान केंद्र पर वोट डालने गईं।