{"_id":"5f8b64ed0a004006d211c7e7","slug":"bank-robbery-in-jaipur-robbers-shot-security-guard-and-looted-rs-31-55-lakh-from-cash-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर लुटेरों ने कैश वैन से 31.55 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर लुटेरों ने कैश वैन से 31.55 लाख रुपये लूटे
Sun, 18 Oct 2020 03:11 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 18 Oct 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे आईसीआईसीआई बैंक के बाहर कैश वैन के सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर बदमाशों ने 31.55 लाख रुपये लूट लिए। नकाबपोश बदमाश लग्जरी कार में सवार होकर आए थे। जयपुर के मानसरोवर इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
शिप्रा पथ पुलिस स्टेशन के एसएचओ खलील अहमद खिलजी ने बताया कि कार से आए चार हमलावरों ने बैंक के सुरक्षा गार्डों पर गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में दो गार्ड घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बैंक गार्ड ने भी हमलावरों पर गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में हमलावरों की कार का पिछला शीशा टूट गया।
विज्ञापन
खिलजी ने बताया कि घायल गार्ड को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि लुटेरे बैंक के बाहर खड़ी कैश वैन से 31.55 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन