फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bank marketing manager commits suicide in Jaipur love marriage

Rajasthan: पति-बेटी नफरत करते हैं, यह लिखकर बैंक की मार्केटिंग मैनेजर ने दी जान, लव मैरिज का दुखद अंत

Sun, 02 Oct 2022 10:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 02 Oct 2022 10:19 PM IST
सार

Rajasthan: आठ साल पहले एक कोर्स करने के दौरान सुरभि कुमावत की मुलाकात शाहिद अली से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। जनवरी 2016 में दोनों ने शादी कर लिया। इसके बाद से दोनों साथ ही रह रहे थे।

विज्ञापन
Bank marketing manager commits suicide in Jaipur love marriage
मृतका सुरभि कुमावत ने छह साल पहले की थी लव मैरिज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में पंजाब नेशनल बैंक की मार्केटिंग मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। शनिवार देर रात पति और बेटी के सोने के बाद महिला ने फांसी लगा ली। इससे पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने लिखा- मैं परेशान हूं, मेरे से दुनिया परेशान है। अब मैं जा रही हूं। पति और मेरी बेटी मुझसे नफरत करती है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना जयपुर के मुहाना इलाके की है। यहां रहने वाले 30 साल की सुरभि कुमावत ने आत्महत्या कर ली। वह अपने पति शाहिद (38) और पांच साल की बेटी मसायरा के साथ रहती थी। बीती शनिवार रात करीब 9 बजे सुरभि पति और बेटी के साथ सोसायटी के कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 11 बजे फ्लैट लौटने के बाद तीनों सोने चले गए। देर रात सुरभि दूसरे कमरे में चली गई और चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  
विज्ञापन


रविवार सुबह शाहिद की नींद खुली तो उसे सुरभि नहीं दिखाई दी। उसके आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। शाहिद ने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो सुरभि फंदे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और कमरे की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा था कि मैं परेशान हूं, दुनिया मेरे से परेशान है। अब मैं जा रही हूं। पति और मेरी बेटी मुझसे नफरत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरभि नेहरू पैलेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मार्केटिंग मैनेजर थी। वह मूल रूप से टोंक के निवाई की रहने वाली थी। करीब 25 साल से परिवार के साथ वह जयपुर में ही रह रही थी। करीब 8 साल पहले एक कोर्स करने के दौरान उसकी मुलाकात शाहिद अली से हुई थी। शाहिद बासबदनपुरा गलतागेट में रहता था और उसका फिल्टर वाटर सप्लाई का कारोबार है। मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। जनवरी 2016 में सुरभि कुमावत ने और शाहिद अली ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद से दोनों साथ ही रह रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed