फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bangladeshi living in Jaisalmer arrested with fake documents

Rajasthan: नाम बदलकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बनवाया, बनाने वाले दो आरोपी भी पकड़े गए

Thu, 08 Feb 2024 02:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 08 Feb 2024 02:19 PM IST
सार

एटीएस की गिरफ्त में बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद मेहमूद आलम फर्जी दस्तवेजों के जरिए लंबे समय से भारत में रह रहा था। राजस्थान के अलावा वह दिल्ली और पंजाब में रहकर भी काम कर चुका है।

विज्ञापन
Bangladeshi living in Jaisalmer arrested with fake documents
फर्जी दस्तावेज बनाने वाले जयपुर से गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के एक होटल में किशोर कुमार बनकर काम करने वाले बांग्लादेश के मोहम्मद मेहमूद आलम को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मेहमूद आलम फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में लंबे समय से रह रहा था। आरोपी के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दो अन्य युवकों को एटीएस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। एटीएस तीनों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोहम्मद मेहमूद आलम बांग्लादेश का नागरिक है। फर्जी दस्तवेजों के जरिए वह लंबे समय से भारत में रह रहा था। राजस्थान के अलावा वह दिल्ली और पंजाब में भी काम कर चुका है। जोधपुर में इलाज के दौरान उसके पासपोर्ट के आधार पर किशोर कुमार बने मोहम्मद मेहमूद आलम का खुलासा हुआ। पूछताछ के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान भी जा चुका है बांग्लादेशी
एटीएस की पूछताछ में ये सामने आया कि मोहम्मद मेहमूद आलम बचपन में काम करने के उद्देश्य से पाकिस्तान गया था। वहां पर उसने पाकिस्तानी महिला से शादी भी की थी। कोरोना काल में वह बांग्लादेश आया, बाद में बांग्लादेशी पासपोर्ट और वीजा के जरिए वह भारत पहुंचा। यहां फर्जी नाम बताकर दिल्ली, अमृतसर और राजस्थान में रहने लगा। इस दौरान उसने होटलों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर से बनाए आधार और वोटर कार्ड
राजस्थान में रहने के दौरान मोहम्मद मेहमूद आरोपी परमानन्द भेरवानी उर्फ नन्दू और दीपक यादव के संपर्क में आया। यहां उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किशोर कुमार के नाम से वोटर आईडी और आधार कार्ड बनवा लिया। आरोपी जैसलमेर के एक होटल में चाय बनाने और बर्तन धोने का काम करता था। 

जोधपुर में इलाज के दौरान हुआ खुलासा
आरोपी मोहम्मद बीमार हुआ तो इलाज कराने के लिए वह जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचा। यहां पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों में नाम में गड़बड़ी दिखने से अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की जानकारी पर एटीएस ने आरोपी मोहम्मद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने दो अन्य युवकों के बारे में बताया जिन्होंने उसके आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाए थे।


जयपुर के 2 युवक पकड़े गए
एटीएस-एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि जैसलमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद मेहमूद आलम टूलू उर्फ किशोर कुमार (63) के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले जयपुर निवासी आरोपी परमानन्द भेरवानी उर्फ नन्दू और दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed