{"_id":"65b3cb2181b04f95110f4863","slug":"bandikui-mla-bhagchand-takda-announces-provide-air-travel-to-toppers-children-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बांदीकुई विधायक टांकडा बोले- टॉपर्स के साथ टीचर और प्रिंसिपल करेंगे वैष्णो देवी की हवाई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बांदीकुई विधायक टांकडा बोले- टॉपर्स के साथ टीचर और प्रिंसिपल करेंगे वैष्णो देवी की हवाई यात्रा
Fri, 26 Jan 2024 08:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Jan 2024 08:39 PM IST
सार
विधायक भागचंद टांकडा ने 10वीं और 12वीं कक्षा में राज्य स्तर पर मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को मुफ्त में हवाई यात्रा कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ कक्षा के टीचर और प्रिंसिपल को हवाई यात्रा के जरिए वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बच्चों का किया गया सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड के छात्र-छात्राओं के लिए गणतंत्र दिवस खुशखबरी लेकर आया है। यहां के विधायक ने राज्य और जिला स्तर पर मेरिट में आने वाले बच्चों को अपने खर्चे से हवाई यात्रा कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन
दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह बीएन जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया। समारोह में स्थानीय विधायक भागचंद टाकडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक टाकडा और बांदीकुई एसडीएम ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान उपखंड स्तर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक टांकड़ा ने एक बड़ी घोषणा की।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक भागचंद टांकडा ने 10वीं और 12वीं कक्षा में राज्य स्तर पर मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को मुफ्त में हवाई यात्रा कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ कक्षा के टीचर और प्रिंसिपल को हवाई यात्रा के जरिए वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बांदीकुई विधायक टांकडा ने कहा कि जिला स्तर पर मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स और उनके परिवार के एक सदस्य को हवाई यात्रा कराऊंगा। इसका पूरा खर्चे मैं करूंगा। बच्चे बस पढ़ाई पर ध्यान दें।