{"_id":"63b5ac9a803c0621986f59e8","slug":"ban-on-transfers-in-rajasthan-orders-issued-by-general-administration-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 15 जनवरी से तबादलों पर रोक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 15 जनवरी से तबादलों पर रोक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
Wed, 04 Jan 2023 10:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:13 PM IST
सार
सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को तबादलों पर रोक का आदेश जारी किया है। यह आदेश शिक्षा विभाग को छोड़कर राज्य सेवा के कर्मचारियों और अधिकारियों पर मान्य होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादल पर रोक लगा दी है। 15 जनवरी से प्रदेश में कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादले नहीं किए जा सकेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी किया। यह आदेश शिक्षा विभाग को छोड़कर राज्य सेवा के कर्मचारियों और अधिकारियों पर मान्य होंगे।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग के उपशासन सचिव ममता राव की ओर से ये आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार जो व्यक्ति पहले से एपीओ चल रहे हैं या किसी दूसरे कारण से उन्हें इच्छित पद पर दोबारा लगाया जाता है तो उसके लिए संबंधित विभाग के एचओडी जिम्मेदार होंगे। विभाग ने मार्च 2022 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि बिना सरकार के संज्ञान में लाए हुए ऐसे अधिकारी-कर्मचारी को पोस्टिंग नहीं दे।
विज्ञापन