फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ban on arrest of CM Gehlot OSD Lokesh Sharma in phone tapping case till December 8

Rajasthan: फोन टैपिंग मामले में सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी रोक जारी, अब 8 दिसंबर को सुनवाई

Fri, 10 Nov 2023 06:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 Nov 2023 06:36 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मार्च 2021 में दिल्ली क्राइम ब्रांच में लोकेश शर्मा के खिलाफ फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।  

विज्ञापन
Ban on arrest of CM Gehlot OSD Lokesh Sharma in phone tapping case till December 8
ओएसडी लोकेश शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी और प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वॉर रूम के को-चेयरमैन लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर लगी रोक को दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग मामले को लेकर केस दर्ज कराया था। मामले में शुक्रवार दोपहर 3 बजे दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन, मामले में सुनवाई कर रहे जस्टिस विकास महाजन को स्पेशल केस के लिए डबल बेंच में जाना पड़ा। इस कारण से सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई 8 दिसंबर को दोपहर 3 बजे होगी।
विज्ञापन


बता दें इससे पहले 3 नवंबर को भी मामले में सुनवाई नहीं हो पाई थी। 11 अक्टूबर को मामले पर आखिरी सुनवाई हुई थी। इस दौरान लोकेश शर्मा के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने शर्मा पर लगे आरोपों और दिल्ली पुलिस की जांच में सहयोग नहीं करने के आरोपों को बेबुनियाद बताया था। लेकिन, इस दौरान बहस पूरी नहीं हो पाई थी। जिसके लिए अगली तारीख घोषित की गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों के कारण बार-बार सुनवाई टलती जा रही रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला?
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मार्च 2021 में दिल्ली क्राइम ब्रांच में लोकेश शर्मा के खिलाफ फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं इस मामले में लोकेश शर्मा की ओर से केंद्रीय मंत्री की ओर से दर्ज करवाई गई एफआईआर को रद्द किए जाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed