{"_id":"64e5b85038ac3bfb5a0d3346","slug":"balotra-brutally-assaulted-an-elderly-man-in-a-land-dispute-women-and-men-together-executed-the-incident-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balotra: जमीनी विवाद में बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट, महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balotra: जमीनी विवाद में बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट, महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम
Wed, 23 Aug 2023 01:12 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:12 PM IST
सार
बालोतरा में जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बायतु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बालोतरा में बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खेत में झोंपड़ी बनाने गए बुजुर्ग के साथ करीब छह से अधिक महिलाओं और पुरुषों द्वारा मारपीट की। बुजुर्ग को पकड़ कर घसीटा और दो महिलाओं ने लाठियों से अंधाधुंध बुजुर्ग की पिटाई की।
विज्ञापन
बायतु थाना इलाके के भीमड़ा गांव की घटना
पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटना बालोतरा जिले के बायतु थाना अंतर्गत भीमड़ा गांव की है। पुलिस थाना बायतु थाना अधिकारी राजेश बिश्नोई ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह बायतु क्षेत्र के भीमड़ा गांव की है। जहां पर दो पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 55 वर्ष का बुजुर्ग वीरमाराम निवासी भीमड़ा ने पुलिस में रिपोर्ट देते हुए बताया कि जमीन को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद चल रहा है। मंगलवार को बुजुर्ग उस विवादित जमीन में झोंपड़ी बनाने गया था। इस दौरान वहां पर मौजूद जोगाराम, देवाराम सहित 2 महिलाओं और 4-5 अन्य लोगों ने उसके हाथ पैर पकड़कर लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन